ADVERTISEMENTREMOVE AD

चंद्रयान 2:वैज्ञानिकों को शाहरुख-अमिताभ का सलाम, कहा- हमें गर्व है

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है- हमें ISRO पर गर्व है.

Published
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' चांद की सतह पर उतरने से पहले इसरो से संपर्क टूट गया. भले ही मिशन असफल हुआ है, लेकिन पूरा देश वैज्ञानिकों की मेहनत और लगन की तारीफ कर रहा है. बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दी हैं. अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक कई स्टार्स ने वैज्ञानिकों की तारीफ की है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अक्षय कुमार ने वैज्ञनिकों को सलाम करते हुए ट्वीट किया है-बिना एक्सपेरिमेंट के साइंस नहीं होता. कभी हम जीतते हैं और कभी हम सीखते हैं.

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया है- हमें ISRO पर गर्व है.

जिस मिशन चंद्रयान-2 पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई थीं, उसमें लैंडर 'विक्रम' की सॉफ्ट लैंडिंग के आखिरी पल इसरो के लिए तनाव भरे साबित हुए हैं. यह सॉफ्ट लैंडिंग 6 और 7 सितंबर की दरम्यानी रात करीब 1:53 बजे चांद के दक्षिणी धुव्रीय क्षेत्र में होने जा रही थी. सब कुछ तय प्रक्रिया के हिसाब से चल रहा था, 'विक्रम' चांद की सतह की ओर बढ़ रहा था, मगर आखिरी वक्त पर 'विक्रम' का संपर्क इसरो से टूट गया.

ये भी पढ़ें- चंद्रयान-2: चांद की सतह से 2.1 Km ही दूर था लैंडर, फिर टूटा संपर्क

चंद्रयान-2 से पहले स्पेस एजेंसियों ने 38 बार चांद पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की कोशिश की थी. इन कोशिशों में सक्सेस रेट 52 फीसदी रहा था. ‘सॉफ्ट लैंडिंग' में लैंडर को आराम से धीरे-धीरे सतह पर उतारा जाता है, जिससे लैंडर, रोवर और उनके साथ लगे उपकरण सुरक्षित रहें. बता दें कि अब तक रूस, अमेरिका और चीन को ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफलता हासिल हुई है.

ये भी पढ़ें : चंद्रयान 2: आखिरी पल लैंडर से संपर्क टूटा, जानिए क्या-क्या हुआ

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×