ADVERTISEMENTREMOVE AD

ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क पहुंचे अभिषेक और ऐश्वर्या

कपूर फैमिली से मिली बच्चन फैमिली, रणबीर कपूर की गर्लफ्रैंड आलिया भट्ट भी आई नजर

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

न्यूयॉर्क में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे ऋषि कपूर का हाल चाल जानने अभिषेक बच्चन अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ पहुंचे. उनके अलावा ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी उनसे मिलने पहुंचे. नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें कपूर फैमिली और बच्चन फैमिली एक साथ नजर आ रही है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

नीतू कपूर ने कैप्शन लिखा, "आपकी फैमिली आपका पूरा संसार है. बहुत सारा प्यार इन सुंदर पलों को."

पहली फोटो में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा और आलिया भट्ट एक साथ नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरी फोटो में, अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन भी उनके साथ दिख रहे हैं.

कपूर फैमिली से मिली बच्चन फैमिली, रणबीर कपूर की गर्लफ्रैंड आलिया भट्ट भी आई नजर
कपूर फैमिली के साथ बच्चन फैमिली
(फोटो:इंस्टाग्राम)
कपूर फैमिली से मिली बच्चन फैमिली, रणबीर कपूर की गर्लफ्रैंड आलिया भट्ट भी आई नजर
कपूर फैमिली और बच्चन फैमिली की गेट टूगेदर
(फोटो:इंस्टाग्राम)
0

ऋषि कपूर पिछले कई महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं, उम्मीद की जा रही है कि सितंबर में वो वापस मुंबई लौट आएंगें.

View this post on Instagram

🌙🌟❤️

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

ऋषि कपूर से मिलने के लिए कई सेलेब्रिटी न्यूयॉर्क जा चुके हैं. राजकुमार हिरानी, मुकेश अंबानी , शाहरुख खान, करण जौहर और आमिर खान जैसे तमाम सितारे उनसे मिलने पहुंचे. नीतू सिंह खुद सोशल मीडिया पर सबकी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

30 मई को ही ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा था कि वो इंडिया को कितना मिस कर रहे हैं. उन्होंने लिखा-

आज न्यूयॉर्क में रहते मुझे आठ महीने हो गए हैं, मैं अपने घर वापस कब जाऊंगा?

अब, उनके फैंस के लिए एक राहत की खबर है कि ऋषि कपूर जल्द ही घर वापस आ रहे हैं. मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋषि कपूर 4 सितंबर को अपने 67वें जन्मदिन पर इंडिया वापस आएगें. ऋषि ने भी ये बात कंफर्म कर दी है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे ऋषि कपूर बर्थडे पर आएंगे भारत

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×