ADVERTISEMENT

जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं दिया जीत का मंत्र, बोले- "घर-घर बनाएं सीधी पहुंच"

नड्डा ने शुक्रवार को आगरा से अलीगढ़ विधानसभा तक सीटों का गणित कार्यकर्ताओं को समझाया

Published
जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं दिया जीत का मंत्र, बोले- "घर-घर बनाएं सीधी पहुंच"
i
Hindi Female
listen to this story

रोज का डोज

निडर, सच्ची, और असरदार खबरों के लिए

By subscribing you agree to our Privacy Policy

आगरा, 21 जनवरी(आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के लोगों को जीत का मंत्र दिया। कहा कि प्रचार का नया माध्यम अपनाना है, तो घर-घर भी सीधे पहुंच बनानी है।

नड्डा ने शुक्रवार को आगरा से अलीगढ़ विधानसभा तक कि सीटों का गणित कार्यकर्ताओं को समझाए। पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव का रण आ चुका है, हमें विपक्ष की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखना होगा। सभी को मजबूत रहना होगा। पन्ना प्रमुख और बूथ अध्यक्ष की विशेष महत्ता होगी वे लोगों के पास बार-बार जाएं, जिससे लोग उनको वोटिंग वाले दिन तक भुला न पाएं। उस दिन भी उनको घरों से निकालना होगा, तभी राष्ट्रहित में मतदान फीसद बढ़ेगा।

जेपी नड्डा ने कहा कि प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनेगी। सूबे में सत्ता की राह ब्रज से ही निकलेगी। पिछली बार ब्रज में मिली एतिहासिक सफलता को हमें दोबारा दोहराना है। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। रूठों को मनाएं, उनके घर जाएं। हर बूथ पर वरिष्ठ नेता रात्रि प्रवास करें।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नॉन परफार्मेंस वाले विधायक अपनी परफार्मेंस सुधार लें.

2022 के चुनाव में नए चेहरों को मौका मिलेगा। टिकट किसी को भी मिले सभी पार्टी के लिए काम करें। उनमें किसी तरह का मतभेद नहीं होना चाहिए।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमारे के लिए सबसे ऊपर है। उनके मान-सम्मान का पूरा खयाल रखा जाए। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा, ब्रज प्रदेश की राजनीति में सबसे अहम है। कार्य योजना के तहत सभी से मिलना-जुलना शुरू कर दें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सबको टिकट मांगने का अधिकार है, लेकिन एक को ही दिया जा सकता है। ये बड़ा मुश्किल निर्णय होता है। इसलिए मन खराब नहीं करें और अपने कमल के लिए जुट जाएं। हमारी भूमिका ये है, कि हमें अपने बूथ और पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है। हम राष्ट्रवाद के लिए कार्य कर रहे हैं और केंद्र से लेकर राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए किए गए कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए संगठन ने संरचना तय की है और मुख्य संगठन से लेकर मोर्चा, प्रकोष्ठ को जिम्मेदारी सौंपी है। जिस बूथ पर जाना है, वहां की लाभार्थी सूची को साथ लेकर जाना है, उनके घरों तक पहुंच बनानी है और लोगों को सुनना है, तब अपनी बात कहनी है।

--आईएएनएस

विकेटी/एएनएम

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
0
3 माह
12 माह
12 माह
मेंबर बनने के फायदे
अधिक पढ़ें
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT
और खबरें
×
×