ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह BJP में शामिल

इससे पहले अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दिया था जिससे दिल्ली की राजनीति में कांग्रेस को करारा झटका लगा था.

Updated
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

दिल्ली कांग्रेस की पूर्व लीडर बरखा शुक्ला सिंह ने आज केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और बीजेपी उपाध्यक्ष श्याम जाजू की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन कर ली. बरखा शुक्ला सिंह को अजय माकन और राहुल गांधी पर सवाल उठाने के चलते कांग्रेस से निष्काषित किया गया था.

पूर्व विधायक और दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह, दिल्ली महिला आयोग की भी अध्यक्ष रह चुकी हैं. अरविंदर सिंह लवली के बाद बरखा का बीजेपी में शामिल होना दिल्ली प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस के लिए करारा झटका माना जा रहा है. 23 अप्रैल को ही दिल्ली में एमसीडी चुनावों में वोटिंग होनी है.

20 अप्रैल को दिया था पद से इस्तीफा

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने 20 अप्रैल को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि निगम चुनावों में टिकट वितरण में महिलाओं की अनदेखी की गई है. उन्होंने अजय माकन पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया था. इसकी शिकायत उन्होंने कथित तौर पर राहुल गांधी से भी की थी.

बाद में बरखा ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा था कि वे पार्टी का नेतृत्व करने के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ्य नहीं हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×