ADVERTISEMENTREMOVE AD

Women’s Equality Day 2019: ये मैसेज भेज महिलाओं को करें प्रेरित 

आज के समय में भी महिलाओं को अपनी समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

26 अगस्‍त को महिला समानता दिवस मनाया जा रहा है. दरअसल, 26 अगस्त 1920 को अमेरिका में 19वें संविधान संशोधन के जरिए महिलाओं को पहली बार मतदान करने का अधिकार दिया गया था. इससे पहले अमेरिका में महिलाओं को 'दूसरे दर्ज' के नागरिकों का दर्जा मिला हुआ था.

हालांकि आज के दौर में भी महिलाओं को समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ता है. कभी पढ़ाई, नौकरी, तो कभी शादी, हर मोड़ पर महिलाओं को संघर्ष करना पड़ता है. इन सबके बावजूद कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं, जो लगातार इस पुरुष प्रधान समाज की सोच से जमकर लोहा ले रही हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Women's Equality Day 2019 के खास मौके पर हम आपको कुछ मैसेज और कोट्स बता रहे हैं, जिन्हें आप भेजकर महिलाओं को प्रेरित कर सकते हैं.

0
आज के समय में भी महिलाओं को अपनी समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
Happy Women’s Equality Day की बधाई
(फोटो: harmonyshayri)

जीवन का यही अनमोल सार- नारी नहीं थी कभी बेचारी, क्योंकि नारी में निहित है इस सृष्टि की शक्ति सारी.

Happy Women's Equality Day 2019!

दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई, रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई, जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं, सारी उम्र उस घर को सजाने में गुजर गई.

Happy Women's Equality Day 2019!

ADVERTISEMENTREMOVE AD
आज के समय में भी महिलाओं को अपनी समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
Happy Women’s Equality Day 2019 करें विश
(फोटो: picsmine)

हर सफल आदमी के पीछे एक महिला होती है, वह उसकी हर जरूरत पर साथ खड़ी रहती है, वह उसकी ताकत होती है और दुखों की बारिश में साया बनकर साथ देती है, वह सिर्फ देना जानती है, जननी होती है, आज के दिन सैल्यूट हर महिला को जिसने धरती को स्वर्ग बनाया.

Happy Women's Equality Day 2019!

जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं तब सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है, लेकिन जब आप एक स्त्री को शिक्षित करते हैं तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है.

Happy Women's Equality Day 2019!

ADVERTISEMENTREMOVE AD
आज के समय में भी महिलाओं को अपनी समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
Happy Women’s Equality Day की बधाई
(फोटो: wishmeme)

उसका दामन है बड़ा…दिया उसने अपना प्यार सारा, कहलाई वो स्त्री, कहलाई वो एक नारी, बनकर एक आर्दश उसने किया जग में उजियारा.

Happy Women's Equality Day 2019!

मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो कभी पत्नी है वो, जीवन के हर सुख दुःख में शामिल है वो, शक्ति है वो, प्रेरणा है वो! नमन है उन सब नारियों को जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं

Happy Women's Equality Day 2019!

ADVERTISEMENTREMOVE AD
आज के समय में भी महिलाओं को अपनी समानता के अधिकार के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है.
Happy Women’s Equality Day 2019 करें विश
(फोटो: istock)

मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी, हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति हैं एक नारी.

Happy Women's Equality Day 2019!

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×