ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिल्ली: कड़ाके की ठंड से होगी नए साल की शुरुआत, इतना रहेगा तापमान

1 जनवरी के बाद से तापमान में होगा सुधार, ठंड से मिलेगी राहत

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

राजधानी दिल्ली के लोगों को नए साल में कड़कड़ाती ठंड से भी रूबरू होना पड़ेगा. साल 2020 की आखिरी शाम को जब पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा होगा तो दिल्ली में ठंड का कहर भी जबरदस्त होगा. भारतीय मौसम विभाग की तरप से बताया गया है कि 31 दिसंबर की शाम को दिल्ली का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. इसके साथ ही हाड़ कंपा देने वाली हवाएं भी चल सकती हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

भारतीय मौसम विभाग ने अपनी वेबसाइट में बताया है कि दिल्ली में 31 दिसंबर तक पारा 3 डिग्री रह सकता है. मंगलवार 29 दिसंबर को भी दिल्ली के कुछ इलाकों में 3 डिग्री के आसपास तापमान दर्ज किया गया. लेकिन 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को भी इसमें गिरावट देखी जा सकती है. यानी नए साल की शुरुआत 3 डिग्री सेल्सियस वाली दिल्ली की सर्दी में होने के पूरे आसार हैं.

2021 में पहुंचते ही मिलेगी राहत

अब भले ही नए साल से पहले ठंड अपना कहर दिखाने वाली है, लेकिन 2021 की शुरुआत में तापमान में सुधार होगा. यानी जहां 31 दिसंबर तक 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने का फॉरकास्ट है, वहीं 1 जनवरी 2021 से पारा कम से कम 4 डिग्री से लेकर 7 डिग्री सेल्सियस तक ही गिरेगा. नए साल में तापमान कुछ ऐसा रहेगा -

  • 1 जनवरी - न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस
  • 2 जनवरी - न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस
  • 3 जनवरी - न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस
  • 4 जनवरी - न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×