ADVERTISEMENTREMOVE AD

महानगरपालिका चुनाव:धुले में BJP आगे,अहमदनगर में किसी को बहुमत नहीं

जानिए पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से पहले अहमदनगर और धुले महानगपालिका में क्या रहा परिणाम

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

महाराष्ट्र के धुले और अहमदनगर में हुए महानगरपालिका चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. धुले महानगरपालिका में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, तो अहमदनगर में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

धुले की 74 सीट में से 49 सीट पर अकेले बीजेपी ने कब्जा जमाया है. अहमदनगर में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है. यहां कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन सबसे आगे है. साथ ही शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है.

अहमदनगर में बहुमत का आंकड़ा 35 सीटों का है. ऐसे में अगर बीजेपी को सत्ता पर काबिज होना है, तो उसे शिवसेना के साथ गठबंधन करना ही होगा.

धुले महानगरपालिका: 74 सीट

  • बीजेपी- 49
  • कांग्रेस- 5
  • एनसीपी - 9
  • AIMIM- 3
  • शिवसेना- 2
  • समाजवादी पार्टी- 2
  • लोकसंग्राम- 1
  • बीएसपी- 1
  • अन्य- 2

अहमदनगर महानगरपालिका: 68 सीट

  • एनसीपी- 20
  • कांग्रेस- 4
  • शिवसेना- 22
  • बीजेपी- 14
  • बीएसपी- 4
  • एसपी- 1
  • अन्य- 3

धुले की 74 और अहमदनगर की 68 महानगरपालिका सीटों के लिए रविवार को मतदान हुए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×