ADVERTISEMENTREMOVE AD

चंद्रयान-2 LIVE Streaming Online: कहां-कैसे देखें चांद पर लैंडिंग 

भारत का दूसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-2

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 का सात सितंबर की सुबह चंद्रमा के साउथ पोल की तरफ उतरने का लक्ष्य है. अगर सब ठीक रहा तो भारत चंद्रमा के साउथ पोल की तरफ लैंड करने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. इसरो के इस मिशन पर दुनियाभर के लोगों की नजर है.

ISRO के मुताबिक, विक्रम लैंडर भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह 1:30 से 2:30 बजे के बीच चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. इसके करीब चार घंटे बाद प्रज्ञान रोवर सुबह 5:30 से 6:30 के बीच बाहर आएगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  • ISRO की वेबसाइट और यूट्यूब पर चंद्रयान-2 का प्रसारण

इस अद्भुत नजारे को आप घर पर बैठे लाइव देख सकते हैं. ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर चंद्रयान-2 लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग होगी. इसके लिए यहां क्लिक करें.

हालांकि, इसके अलावा दूसरे कई प्लेटफॉर्म पर भी चंद्रयान-2 को चंद्रमा पर उतरते हुए लाइव देखा जा सकता है. प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) अपने YouTube पेज पर लाइव स्ट्रीमिंग करेगा.

  • Hotstar पर कैसे देखें चंद्रयान-2 मून लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग

इसके अलावा मोबाइल यूजर्स चंद्रमा पर चंद्रयान-2 की लैंडिंग को हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. हॉटस्टार पर 6 सितंबर को रात 11:30 PM बजे से शो स्टार्ट हो जाएगा.

  • दूरदर्शन और नेट जियो पर कैसे देखें प्रसारण?

चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण आप दूरदर्शन (DD National) और National Geographic India के Youtube Channel पर भी देख सकते हैं.

आप द क्विंट और क्विंट हिंदी के साथ भी जुड़ सकते हैं. हम बेंगलुरु में ग्राउंड जीरो से अपडेट लेकर इवेंट को कवर करेंगे.

बता दें, ‘चंद्रयान-2’ की लॉन्चिंग तकनीकी खामी के चलते 15 जुलाई को टाल दी गई थी. इसके बाद 22 जुलाई को मिशन लॉन्च किया गया. इसरो ने अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी मार्क-।।। एम 1 के जरिए 3,840 किग्रा वजनी ‘चंद्रयान-2’ को लॉन्च किया था. इस योजना पर 978 करोड़ रुपये की लागत आई है.

चंद्रमा पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के संबंध में इसरो के पूर्व अध्यक्ष और एक दशक पहले ‘चंद्रयान-1’ मिशन का नेतृत्व कर चुके जी माधवन नायर ने कहा कि ये कुछ ऐसा है जैसे साइंस फिक्शन में उड़न तश्तरी आती है और ऊपर चक्कर लगाने लगती है, इसके बाद धीरे-धीरे नीचे उतरती है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×