ADVERTISEMENTREMOVE AD

नीरव मोदी अकेला नहीं, ये 31 कारोबारी ‘वन-टू का फोर’ करके फरार

लोकसभा में विदेश फरार होने वाले ऐसे कारोबारियों की जानकारी और लिस्ट मांगी गई थी.

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी समेत 31 कारोबारी सीबीआई से जुड़े मामले में विदेश फरार हो चुके हैं. विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने गुरुवार को लोकसभा में बताया कि विदेश मंत्रालय को विजय माल्या, आशीष जोबनपुत्र, पुष्पेश कुमार वैद्य, संजय कालरा, वर्षा कालरा और आरती कालरा के प्रत्यर्पण के बारे में सीबीआई से अनुरोध मिला है. इन्हें विचार के लिये संबंधित देशों को भेज दिया गया है.

सन्नी कालरा के प्रत्यर्पण के बारे में सीबीआई के आग्रह पर विदेश मंत्रालय विचार कर रहा है. लोकसभा में मो. बदरुद्दोजा खान, कौशल किशोर, मोहम्मद सलीम और रामदास तदस ने विदेश फरार होने वाले ऐसे कारोबारियों की जानकारी और लिस्ट मांगी थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

अकबर ने कहा कि सीबीआई की लिस्ट के अनुसार, सीबीआई से जुड़े मामलों में विदेश फरार होने वाले कारोबारियों के ये रहे नाम:

  1. विजय माल्या
  2. सौमित जेना
  3. विजय कुमार रेवा भाई पटेल
  4. सुनील रमेश रूपाणी
  5. पुष्पेश कुमार वैद्य
  6. सुरेन्द्र सिंह
  7. अंगद सिंह
  8. हरसाहिब सिंह
  9. हरलीन कौर
  10. अशीष जोबनपुत्र
  11. जतिन मेहता
  12. नीरव मोदी
  13. नीशल मोदी
  14. अमी नीरव मोदी
  15. मेहुल चोकसी
  16. चेतन जयंतीलाल संदेशरा
  17. दीप्ति चेतन संदेशरा
  18. नितिन जयंतीलाल संदेशरा
  19. सभ्य सेठ
  20. नीलेश पारिख
  21. उमेश पारिख
  22. सन्नी कालरा
  23. आरती कालरा
  24. संजय कालरा
  25. वर्षा कालरा
  26. हेमंत गांधी
  27. ईश्वर भाई भट
  28. एम जी चंद्रशेखर
  29. चेरिया वी सुधीर
  30. नौशा कादीजथ
  31. चेरिया वी सादिक

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की लिस्ट के मुताबिक, जांच से जुड़े मामलों में भारत से फरार होने वाले लोगों में विजय माल्या, जतिन मेहता, ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी, रितेश जैन, संजय भंडारी, नितिन जयंती संदेशरा, चेतन जयंतीलाल संदेशरा, धर्मेन्दर सिंह आनंद, आशीष जोबनपुत्र और प्रीति जोबनपुत्र के नाम शामिल हैं.

एमजे अकबर ने कहा कि सरकार ने ऐसे आर्थिक अपराध करने वाले भगोड़ों के बारे में संसद में भगोड़े आर्थिक अपराध विधेयक 2018 को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- नीरव-मेहुल के पापों की सजा ईमान से हीरा चमकाने वालों को क्यों?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×