ADVERTISEMENTREMOVE AD

नेहरू की कहानी प्रियंका की जुबानी-‘जब उनके बेड पर सो गया था गार्ड’

14 नवंबर को मनाया जाता है पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन

Updated
भारत
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री और अपने परदादा पंडित जवाहर लाल नेहरू से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है. प्रियंका गांधी ने पंडित नेहरू से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए ट्टिटर पर लिखा-

ADVERTISEMENTREMOVE AD
मेरे परदादा की मेरी फेवरेट कहानी, जब वो प्रधानमंत्री थे, तब एक बार वो काम से रात को 3 बजे घर लौटे. उन्होंने देखा कि उनका बॉडीगार्ड जो काफी थका हुआ था, वो उनके बेड पर ही सो गया था. उन्होंने उसे कंबल ओढ़ाया और खुद बगल के चेयर पर सो गए.

14 नवंबर को पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, नेहरू जयंती को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. कहते हैं कि नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था. बच्‍चे भी उन्‍हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे. नेहरू कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए ये जरूरी है कि उन्हें प्यार दिया जाए.

27 मई 1964 में नेहरू के निधन के बाद बच्चों के प्रति उनके लगाव को देखते हुए सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाए. सर्वसम्मति से फैसला होने के बाद भारत को दुनिया से अलग अपना बाल दिवस मिला.

ये भी पढ़ें- नेहरू के बर्थडे पर ही क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×