ADVERTISEMENTREMOVE AD

राहुल बोले-महिलाओं को बाहर निकलने में डर,कैसी रक्षा कर रहे हैं PM?

हजारीबाग की जनता को संबोधित करते हुए रैली में राहुल गांंधी ने झारखंड के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

राहुल गांधी ने 9 दिसंबर को झारखंड के हजारीबाग में चुनावी रैली को संबोधित किया. हजारीबाग की जनता को संबोधित करते हुए रैली में राहुल गांंधी ने पीएम मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा- पूरे हिंदुस्तान में झारखंड के मुख्यमंत्री से भ्रष्ट व्यक्ति नहीं है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
हजारीबाग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वादा किया कि झारखंड में गठबंधन की सरकार बनते ही किसानों को धान का मूल्य ₹2500 मिलेगा और किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा.

इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा- हमने छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही टाटा कम्पनी से जमीन वापस लेकर किसानों को दे दी. हिंदुस्तान में ऐसा कभी बीजेपी की सरकार ने नहीं किया, ये हमने करके दिखाया है. राहुल गांधी ने महिलाओं के मुद्दे पर भी बोला.

राहुल ने कहा- हमारे देश में महिलाएं बिना डरे बाहर नहीं जा सकती हैं. कैसी रक्षा कर रहे हैं प्रधानमंत्री जी आप?
0

झारखंड में अब होगी तीसरे फेज की वोटिंग

झारखंड में पांच चरणों में चुनाव है, जिसमें 2 चरण में वोटिंग हो चुकी है. राज्य के दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ. कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल व झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ गठजोड़ में 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस राज्य में आदिवासियों के प्रति उदासीनता व आर्थिक मंदी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×