ADVERTISEMENTREMOVE AD

Delhi MCD Result 2022 Highlights: काउंटिंग पूरी, AAP को 134 सीट, BJP को 104 सीट

Delhi MCD Election Results 2022 Live News & Updates: यहां पढ़ें दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजों से जुड़े सभी अपडेट्स.

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Delhi MCD Results 2022 Live: दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi MCD Election) में आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहराया है. AAP ने 134 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी 104 सीटों पर जीत के साथ दूसरे नबंर पर रही. MCD चुनाव में कांग्रेस का सफाया हो गया है. कांग्रेस को केवल 9 सीटों से संतोष करना पड़ा.

स्नैपशॉट
  • दिल्ली MCD चुनाव में AAP को आसानी से मिला बहुमत

  • AAP ने 134 सीट पर जमाया कब्जा

  • बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की

  • MCD चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पिछड़ी, केवल 9 सीटों पर उसके उम्मीदवार जीते

  • MCD चुनाव में 250 वॉर्ड में कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में थे

5:20 PM , 07 Dec

Delhi MCD Election Result Live: "ये बहुत बड़ी जीत है"- हरभजन सिंह

MCD में AAP की जीत पर पूर्व क्रिकेटर और AAP सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि "ये बहुत बड़ी जीत है. अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, राघव चड्डा और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई"

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENTREMOVE AD
4:45 PM , 07 Dec

Delhi MCD Election Result Live:  केजरीवाल ने MCD से कैसे उखाड़ा 'अंगद पांव'? कई राज्यों के बाद दिल्ली में भी BJP को सबक

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एमसीडी से बीजेपी का 'अंगद पांव' उखाड़ फेंका है. दिल्ली नगर निगम (MCD) के मामले में कह सकते हैं कि एक युग परिवर्तन हो रहा है.  एमसीडी चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल गया है. सवाल है कि 'महा पराक्रमी' पार्टी की ये गत क्यों हुई?

यह जानने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें

0
4:42 PM , 07 Dec

Delhi MCD Election Result Live: AAP बोली- हम जीत गए!!!

4:42 PM , 07 Dec

Delhi MCD Election Result Live: 'आत्मनिरीक्षण और ढांचागत बदलाव जरूरी': कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी

कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि "हालांकि AAP और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखना अच्छा है, लेकिन मैं कांग्रेस के नतीजों से बहुत निराश हूं. आत्मनिरीक्षण और ढांचागत बदलाव जरूरी है."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 07 Dec 2022, 7:42 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×