ADVERTISEMENTREMOVE AD

हिमाचल: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने CM पद की शपथ ली, मंच पर राहुल-प्रियंका और खड़गे

Himachal Pradesh:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने शिमला के रिज मैदान में मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM पद की शपथ दिलाई

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार की औपचारिक शुरूआत हो गई है. 5 बार के विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Sukhu) ने मुख्यमंत्री और प्रतिभा सिंह के समर्थन वाले मुकेश अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है.

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने रविवार, 11 दिसंबर को सुक्खू को शिमला के रिज मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

सुक्खू के शपथ ग्रहण में कई बड़े नेता शामिल हुए. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, AICC महासचिव रणदीव सुरजेवाला शपथ ग्रहण में शामिल हुए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान को लेकर खूब गहमागहमी देखने को मिली. प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह लगातार कहती रहीं कि वीरभद्र सिंह के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, लेकिन छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा की कि हाईकमान ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को कांग्रेस विधायक दल के नेता यानी हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना है और मुकेश अग्निहोत्री उपमुख्यमंत्री होंगे.

Himachal Pradesh:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने शिमला के रिज मैदान में मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM पद की शपथ दिलाई

मुकेश अग्निहोत्री का सफर

क्विंट हिंदी

Himachal Pradesh:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने शिमला के रिज मैदान में मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM पद की शपथ दिलाई

मुकेश अग्निहोत्री का सफर

क्विंट हिंदी

कैसा रहा है सुक्खू का सफर- कॉलेज की राजनीति से प्रदेश के सीएम तक

नगर निगम शिमला से बतौर पार्षद चुनावी राजनीति की शुरुआत करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे निकल गए हैं. नादौन से कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से स्नातकोत्तर और एलएलबी की पढ़ाई की है.

सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च 1964 को पिता का नाम रसील सिंह के घर में हुआ. उनकी पत्नी का नाम कमलेश ठाकुर है और उनकी दो बेटियां हैं.
Himachal Pradesh:राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ ने शिमला के रिज मैदान में मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी CM पद की शपथ दिलाई
0

एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और संजोली कॉलेज में पहले कक्षा के सीआर और एससीए के महासचिव चुने गए. उसके बाद राजकीय महाविद्यालय संजौली में एससीए के अध्यक्ष चुने गए.

1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष बने. 1995 में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने. 1998 से 2008 तक युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे और इस दौरान दो दफा विधानसभा चुनाव भी लड़ा हालांकि, इससे पहले नगर निगम शिमला के दो बार चुने हुए पार्षद बने. 2003, 2007 और 2017 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×