ADVERTISEMENTREMOVE AD

Labour Day: कौन हैं भारत के प्रमुख ट्रेड यूनियन, किन पार्टियों से है संबंध?

2012 में जारी डेटा के मुताबिक, देश में 16,154 ट्रेड यूनियन थे, जिनकी सदस्यता 9.18 लाख थी.

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

आज एक मई को वर्ल्ड लेबर डे (World Labor Day) मनाया जा रहा है. मजदूर दिवस मजदूरों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए एक वार्षिक अवकाश है. मजदूर दिवस की शुरुआत श्रमिक संघ आंदोलन में हुई है, विशेष रूप से दिन में आठ घंटे काम के आंदोलन में, जिसने काम के लिए आठ घंटे, मनोरंजन के लिए आठ घंटे और आराम के लिए आठ घंटे की वकालत की.

इस श्रमिक संघ आंदोलन से कई मजदूर यूनियन्स या ट्रेड यूनियन्स निकली है ऐसी ही कई ट्रेड यूनियन्स भारत में भी है. जानते हैं कौन से ट्रेड यूनियन भारत में सबसे बड़े हैं और वे कौनसी पार्टियों से संबंधित हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

भारत में ट्रेड यूनियन, ट्रेड यूनियन एक्ट (1926) के तहत संचालित होती है. भारत सरकार के लेबर मिनिस्ट्री के लेबर ब्यूरो, ट्रेड यूनियनों के आंकड़े इकट्ठा करता है. 2012 के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, 16,154 ट्रेड यूनियन थे जिनकी सदस्यता 9.18 मिलियन थी. बीएमएस भारत का सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन है.

लोकल, फर्म लेवल या फिर इंडस्ट्री लेवल पर ट्रेड यूनियन अक्सर बड़े संघों से जुड़े होते हैं. देश में सबसे बड़े संघ राष्ट्रीय स्तर पर श्रम का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें केंद्रीय व्यापार संघ संगठन (सीटीयू या सीटीयूओ) के नाम से जाना जाता है. सीटीयूओ के रूप में दर्जा हासिल करने के लिए एक ट्रेड यूनियन फेडरेशन के पास कम से कम 500,000 श्रमिकों की सत्यापित सदस्यता होनी चाहिए, जो कम से कम चार राज्यों और चार उद्योगों (कृषि सहित) में फैले हुए हों.
0

साल 2002 तक प्रमुख ट्रेड यूनियन की लिस्ट और उनके राजनीतिक संबंध

1- ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन, जिसकी मेंबरशिप 2,500,000 है. इसका राजनीतिक जुड़ाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन से है.

2- अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस, जिसमें 14,200,000 लोग हैं. इसका भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़ाव है.

3- ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर की मेंबरशिप 4,700,000 है. ये सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) से जुड़ी हुई है.

4-  बीएमएस यानी भारतीय मजदूर संघ. इसके 17,100,000 सदस्य हैं और ये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं.

5- सीटू यानी सेंट्रल ट्रेड यूनियन्स ऑफ इंडिया, जिसके 5,700,000 मेंबर हैं और ये भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

6- एचएमएस यानी हिंद मजदूर सभा, जिसके 9,200,000 सदस्य हैं और ये इंटरनेशनल ट्रेड यूनियन परिसंघ से जुड़ी है.

7- इंटक यानी इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस, जिसके 33,300,000 सदस्य हैं और ये इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़े हैं.

8- एलपीएफ यानी लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन. 1,900,000 सदस्य हैं और ये द्रविड़ मुनेत्र कड़गम से जुड़े हैं.

9- सेवा यानी स्वरोजगार महिला संघ के 1,700,000 मेंबर हैं और ये अंतरराष्ट्रीय व्यापार संघ परिसंघ से जुड़े हैं.

10- यूटीयूसी यानी यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस से 383,946 लोग जुड़े हैं और ये रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी की एक बॉडी है.

11- टीयूसीसी यानी ट्रेड यूनियन कॉर्डिनेशन सेंटर. जिसमें 1,600,000 लोग अखिल भारतीय फॉरवर्ड ब्लॉक से जुड़े हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×