ADVERTISEMENTREMOVE AD

अरबों रुपए लेकर छोड़ गई दुबई के शासक की पत्नी, पति ने लिख दी कविता

कहा जा रहा है कि अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए वो 2 अरब 71 करोड़ रुपये लेकर भागी हुई हैं

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मक्तूम की छठी बीवी प्रिंसेस हाया अल हुसैन देश छोड़कर लंदन चली गई हैं. मीडिया में आई रिपोर्ट्स ने परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रिंसेस हाया लंदन में हैं. कहा जा रहा है कि अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए वो 2 अरब 71 करोड़ रुपये लेकर चली गई हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

शेख मोहम्मद के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर के साथ एक कविता भी शेयर की गई है.

अरबी में लिखी गई ये कविता ‘धोखे’ के ऊपर है, जिसकी लाइनें कुछ इस तरह हैं- ‘मैंने तुम्हें विश्वास और स्पेस दिया... तुम्हारी सबसे बड़ी गलती झूठ थी.’
View this post on Instagram

هو لغز موضح وخفي بـادَرَتـني وفــي يـديها الـكتابُ عَــنْ سُــؤالٍ لا يـعـتريهِ جَـوابُ بَــضَّـةٌ كَـفُّـهـا كـمـلـمَسِ طـفـلٍ ومـنَ العيدِ بانَ فيها الخِضابُ وتُـغَـنِّـي الــعـود شَـــدوٌ ولَـحـنٌ وتُــهَـنِّـي ولـلـعـطورِ إنـسـكـابُ لا يــزالُ الـورىَ بـخيرٍ إذا هُـمْ جَـعَلوا الـخيرَ منهجاً فيهِ ذابوا يـزرَعُ الوَردَ راغبُ الجَنْيِ ورداً كـلُّ شَـيْءٍ لَـهُ يـكونُ إحـتسابُ ونــتـاجُ الأشــيـاءِ يـنـتُجُ مـنـها مـنـطِقٌ لـيسَ فـي مَـداهُ عِـتابُ ومـــنَ الـــذَّاتِ والـمَـلَذَّاتِ رَجْــعٌ فـيهما يَـعذِلُ الـمُصابَ المُصابُ وتَــرَىَ الـنـاسَ كـالمعادنِ أمْـراً ذَهَـــبٌ مـــنْ نـفـوسـهِمْ وتُــرابُ وعَـجـيـبٌ أخـــوُ غـريـبٍ ولـكـنْ لايُـحاكي مشيَ القَطاةِ الغُرابُ جُــعِـلَ الـعَـقـلُ حُــجَّـةً ودلــيـلاً وإلــىَ الـعَقلِ لـلعقولِ إنـتسابُ وحـجـابانِ عَــنْ كـثـيفٍ لـطيفٍ طــابَ مـنْ طـيبِهِ الـمِلا والـمَلابُ وإنـكشافُ الأمـورِ عـنْ عبقَريٍّ فـي سـرابٍ يقفو خُطاهُ سَرابُ فــي تـلابـيبه مـن الـعلم حـشو ومــن الـفـهم والـضـياء إهــاب وسـؤالـي عــن مـستظل بـغيب ذي شـمـول لــه الـمدى يـنساب ومــن الـخـيل إن فـهمت فـخبر ولــه فــي حـوادث الـدهر نـاب فـاتـحـا لـلـحياة والـخـير بـابـا وعـلـى الـمـوت مـنـه يـفتح بـاب وعـــمــود لـــــه وثـــــم عـــمــاد وإعــتـمـاد وصــحـبـة أغـــراب ولــــه أخـــوة بـأسـمـاء شــتـى مـــن تـراهـم يـاأيـها الأحـبـاب هــــو لــغــز مــوضــح وخــفـي حــاضـر غـائـب وفـيـه إرتـيـاب هل عرفتم قصدي إذا خبروني ومـــن الــلـب كــانـت الألــبـاب

A post shared by Mohammed bin Rashid Al Maktoum (@hhshkmohd) on

जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला की सौतेली बहन प्रिंसेस हाया अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई से बाहर निकलने में एक जर्मन राजनयिक ने उनकी मदद की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी आंच दोनों देशों के रिश्तों पर भी आ सकती है.

हाया पहले अपने बच्चों जलिला और जायद के साथ जर्मनी गईं, जहां उन्होंने शरण की मांग की. ऐसा कहा जा रहा है कि शेख मोहम्मद ने जर्मनी से उनकी बीवी को वापस दुबई लौटाने का अनुरोध किया था, लेकिन जर्मनी के अधिकारियों ने उनके निवेदन को ठुकरा दिया.

प्रिंसेस हाया को 20 मई के बाद से पब्लिक में नहीं देखा गया है, वहीं वो सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 7 फरवरी को किया था, जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी.

View this post on Instagram

بابا الأغلى عشرون عاماً مضت لم تغب فيها ولا لحظة عن بالنا .. فكيف ذلك وأنت بحق ملك القلوب وتسكن قلبي وقلب أخوتي وأخواتي وعشيرتك وعزوتك الأردنية .. أعاهدك بأن أمضي كما ربيتني وعلمتني ... وهكذا أواصل مع أحفادك الجليلة وزايد.. أحبك بابا.. هيا When Great Trees Fall by Maya Angelou When great trees fall, rocks on distant hills shudder, lions hunker down in tall grasses, and even elephants lumber after safety. When great trees fall in forests, small things recoil into silence, their senses eroded beyond fear. When great souls die, the air around us becomes light, rare, sterile. We breathe, briefly. Our eyes, briefly, see with a hurtful clarity. Our memory, suddenly sharpened, examines, gnaws on kind words unsaid, promised walks never taken. Great souls die and our reality, bound to them, takes leave of us. Our souls, dependent upon their nurture, now shrink, wizened. Our minds, formed and informed by their radiance, fall away. We are not so much maddened as reduced to the unutterable ignorance of dark, cold caves. And when great souls die, after a period peace blooms, slowly and always irregularly. Spaces fill with a kind of soothing electric vibration. Our senses, restored, never to be the same, whisper to us. They existed. They existed. We can be. Be and be better. For they existed.

A post shared by Haya Bint Al Hussein (@hrhprincesshaya) on

शासक की छठी बीवी हैं हाया

प्रिंसेस हाया दुबई के शासक की छठी बीवी हैं. दोनों ने साल 2004 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं, जलीला (11) और जायद (7). हाया जॉर्डन के किंग रहे हुसैन की बेटी हैं.

अभी ये साफ नहीं है कि वो जर्मनी में हैं या लंदन में छिपी हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×