ADVERTISEMENTREMOVE AD

धोनी की पत्नी साक्षी को चाहिए रिवॉल्वर,लाइसेंस के लिए किया अप्लाई

धोनी ने भी 9 साल पहले खरीदी थी लाइसेंस वाली पिस्तौल

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हथियार के लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है. उनका आवेदन पिस्टल या फिर 0.32 रिवॉल्वर के लिए है. साक्षी ने लाइसेंस के लिए रांची के मजिस्ट्रेट ऑफिस में एप्लीकेशन दी, जिसमें उन्होंने कहा कि वो ज्यादातर समय घर में अकेली होती हैं. अपने कामों के लिए वो सफर भी अकेली करती हैं और ऐसे में उनकी जान को खतरा रहता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

मजिस्ट्रेट ऑफिस के बाद में अब साक्षी की एप्लीकेशन कई दौर से गुजरते हए और जांच के बाद एसएसपी ऑफिस पहुंच गई है.

धोनी के पास भी है पिस्टल

महेंद्र सिंह धोनी के पास भी एक लाइसेंस वाली पिस्टल हैं. ये उन्होंने 9 साल पहले 2010 में खरीदी थी. इसके लाइसेंस के लिए भी धोनी को काफी मेहनत करनी पड़ी थी. दरअसल 2008 में धोनी से एक अज्ञात बदमाश ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी. जिसके बाद उन्होंने FIR भी दर्ज कराई थी.

धोनी रांची में रातू के दलादिली इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं, जो शहर से थोड़ा दूर है और कई एकड़ में फैला है. हालांकि खबरों के मुताबिक धोनी के इस घर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात रहते हैं.

यह भी पढ़ें: धोनी और साक्षी ने सलमान के साथ देखी ‘रेस 3’

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×