ADVERTISEMENTREMOVE AD

WPL 2023 Final Photos: मुंबई इंडियंस ने सात विकेट से मैच जीता- तस्वीरें

WPL 2023 Final: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Mumbai Indians Women Lifts WPL 2023 Trophy: महिला प्रीमियर लीग (Women premier league) का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals Women) के बीच खेला गया. मुंबई इंडियस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर पहला महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 132 रनों का लक्ष्य दिया था. मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 3 गेंद रहते हासिल कर लिया.मुंबई इंडियस ने आज गेंद और बल्ले- दोनों में बेहतर प्रदर्शन किया और टीम डिजर्विंग चैंपियन बनकर सामने आई. 132 रन का पीछा करने उत्तरी टीम की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही, क्योंकि दूसरे ओवर में यास्तिका भाटिया आउट हो गईं और साथी सलामी बल्लेबाज हेले मैथ्यूज भी पावरप्ले में ही पवेलियन लौट गयीं.टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम ने 6 ओवर के अंदर ही 26 के स्कोर पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान मेन लैंनिग ने एक छोर को संभाला. 

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×