ADVERTISEMENTREMOVE AD

CWG 2022: प्रियंका गोस्वामी बनना चाहती थीं जिमनास्ट, रेस वॉक में रचा इतिहास

Priyanka Goswami ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता. जो भारत के लिए इस स्पर्धा में अब तक का पहला मेडल है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG 2022) में भारतीय महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami) ने 10 हजार मीटर रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वो इस कैटेगरी में कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं. प्रियंका ने 43:38.82 के समय में रेस पूरी की. प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलिंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन वो 17वें स्थान पर रही थीं. लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया.

प्रियंका गोस्वामी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं और वो पहले जिमनास्ट बनना चाहती थीं लेकिन एथलेटिक्स में मिलने वाले इनामों की ओर वो आकर्षित हुईं और उन्होंने इस खेल को अपना लिया. साल 2021, फरवरी में प्रियंका ने 20 किलोमीटर रेस रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ जीती थी. उन्होंने 1:28.45 की रिकॉर्ड टाइमिंग के साथ टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था.
ADVERTISEMENTREMOVE AD

पीएम मोदी ने प्रियंका को दी बधाई

पीएम मोदी ने प्रियंका की जीत पर ट्वीट कर कहा कि,

हमारी राष्ट्रीय दौड़ चैंपियन प्रियंका गोस्वामी को प्रतिष्ठित रजत पदक जीतने के लिए बधाई। इस पदक से, उन्होंने भारत में कई युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है.
0

प्रियंका गोस्वामी ने क्या कहा?

सिल्वर मेडल जीतने के बाद प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि, मैं अपना मेडल अपने लड्डू गोपाल और परिवार को समर्पित करती हूं. उन्होंने कहा कि मेरा अगला टारगेट एशियाई खेल और ओलंपिक हैं.

प्रियंका गोस्वामी ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि मेरी वजह से देश का तिरंगा लहराया गया. मैं अगली बार गोल्ड जीतने की कोशिश करूंगी.

आपको बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. आठवें दिन तीन गोल्ड के साथ कुश्ती में हमारे पहलवानों ने कुल 6 मेडल जीते थे और आज भी कुशती के अलावा कई और स्पर्धाओं से मेडल्स की उम्मीद है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×