ADVERTISEMENTREMOVE AD

Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण से होगी शुरुआत, इस साल लगेंगे 6 ग्रहण

साल 2020 में लगने वाले सभी चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण की तारीख और समय

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

इस साल, यानी 2020 में कुल 6 ग्रहण लगेंगे, जिसमें सबसे पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा. ये चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को लगेगा. वहीं, साल का आखिरी ग्रहण, सूर्य ग्रहण होगा, जो दिसंबर महीने में लगेगा. इनमें से कुछ ग्रहण भारत में दिखाई देंगे और कुछ नहीं. साल के पहले चंद्र ग्रहण की अवधि चार घंटे से ज्यादा की है. यह 10 जनवरी की रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और अगली तारीख यानी 11 जनवरी को सुबह पौने तीन बजे तक चलेगा. जानिए साल 2020 में लगने वाले सभी चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण की तारीख और समय:

ADVERTISEMENTREMOVE AD

साल 2020 के सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की लिस्ट

1. 10 जनवरी 2020 (चंद्र ग्रहण)

समय: 10 जनवरी, रात 10:37 बजे से 11 जनवरी सुबह 2:42 बजे तक.

किन देशों में दिखेगा: भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया, आस्ट्रेलिया

2. 5 जून 2020 (चंद्र ग्रहण)

समय: 5 जून, रात 11:15 बजे से 6 जून सुबह 2:34 बजे तक.

किन देशों में दिखेगा: भारत, यूरोप, अफ्रीका, एशिया, आस्ट्रेलिया.

3. 21 जून 2020 (सूर्य ग्रहण)

समय: 21 जून, सुबह 9:15 बजे से दोपहर 15:03 बजे तक.

किन देशों में दिखेगा: भारत, दक्षिण पूर्व यूरोप, एशिया.

4. 5 जुलाई 2020 (चंद्र ग्रहण)

समय: 5 जुलाई, सुबह 08:37 बजे से सुबह 11:22 बजे तक.

किन देशों में दिखेगा: अमेरिका, दक्षिण पूर्व यूरोप, अफ्रीका.

5. 30 नवंबर 2020 (चंद्र ग्रहण)

समय: 30 नवंबर सुबह 01:02 बजे से 05:23 बजे तक.

किन देशों में दिखेगा: भारत, अमेरिका, प्रशांत महासागर, एशिया, आस्ट्रेलिया.

6. 14 दिसंबर 2020 (सूर्य ग्रहण)

समय: 14 दिसंबर, 19:03 बजे से 15 दिसंबर को 12 बजे तक.

किन देशों में दिखेगा: यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा.

Lunar Eclipse 2020: List of All Solar and Lunar Eclipse in the year 2020

0

क्या होता है सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण?

जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के मध्य से गुजरता है तब सूर्य ग्रहण होता है. वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक खगोलीय घटना मानी जाती है. वहीं चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×