ADVERTISEMENTREMOVE AD

चुनाव 2019: त्रिपुरा में 81.8% तो तेलंगाना में 60% हुई वोटिंग

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नॉर्थ ईस्ट, दो केंद्र-शासित प्रदेशों में मतदान के सभी अपडेट

Updated
चुनाव
5 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा

लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग पूरी हो चुकी है. गुरुवार को देशभर के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 91 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए. नॉर्थ ईस्ट के 7 राज्यों, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दो केंद्र शासित प्रदेश- अंडमान और निकोबार, लक्षद्वीप में मतदान से जुड़ी हर जानकारी आप यहां देख सकते हैं.

स्नैपशॉट
  • आंध्र-तेलंगाना, नॉर्थ-ईस्‍ट और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में इतनी सीटों पर वोटिंग
  • अरुणाचल प्रदेश - 66% (2 सीट)
  • असम - 68%  (5 सीट)
  • मेघालय - 67.16%  (2सीट)
  • मणिपुर -  78.20% (1 सीट)
  • त्रिपुरा - 81.8%  (1 सीट)
  • मिजोरम -  60 % (1 सीट)
  • नागालैंड - 78%  (1 सीट)
  • आंध्र प्रदेश - 66%  (25 सीट)
  • तेलंगाना - 60%  (17 सीट)
  • अंडमान और निकोबार - 70.67%  (1 सीट)
  • लक्षद्वीप - 66%  (1 सीट)
6:41 PM , 11 Apr

आंध्र के सीएम चंद्रबाबू ने चुनाव आयोग पर लगाए कई आरोप

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव आयोग पर कई आरोप लगाए. नायडू ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने अधिकारियों को ट्रांस्फर करने में देरी नहीं लगाई लेकिन ईवीएम और वीवीपैट मशीनें संभाल नहीं पाए. ये बहुत निराशाजनक है और मैं इससे दुखी हं. लेकिन फिर भी मैं आपसे वोट करने के लिए अपील करता हूं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
6:33 PM , 11 Apr

5 बजे तक कहां, कितनी वोटिंग

  • मणिपुर: 78.20%
  • मेघालय: 62%
  • असम: 68%
  • तेलंगाना: 60.57%
  • लक्षद्वीप: 65.9%

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

5:53 PM , 11 Apr

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने किया मतदान

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, नॉर्थ ईस्ट, दो केंद्र-शासित प्रदेशों में मतदान के सभी अपडेट

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने असम के जोरहाट में वोट डाला. बता दें कि तरुण गोगोई कांग्रेस के कद्दावर नेता हैं और साल 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे चुके हैं.

5:36 PM , 11 Apr

मणिपुर के थौबल जिला में पहले चरण का मतदान खत्म

मणिपुर के थौबल जिले के हेरोक हाई स्कूल से पहली तस्वीरें आई हैं जहां लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म हो गई है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 11 Apr 2019, 6:22 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×