ADVERTISEMENTREMOVE AD

छठे चरण की इन 59 सीटों पर 2014 में किस पार्टी को  मिली कितनी सीट

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होनी है.

Published
चुनाव
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर वोटिंग होनी है. साल 2014 में इनमें से बीजेपी को 44, एलजेपी को 1, अपना दल को 1, तृणमूल कांग्रेस को 8, कांग्रेस को 2, आईएनएलडी को 2, समाजवादी पार्टी को एक सीट हासिल हुई थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

बिहार: 8 सीट

  • पूर्वी चंपारण - BJP
  • पश्चिमी चंपारण - BJP
  • शिवहर - BJP
  • वैशाली - LJP
  • गोपालगंज - BJP
  • महाराजगंज - BJP
  • सीवान -BJP
  • वाल्मीकिनगर - BJP
छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर वोटिंग होनी है. साल 2014 में इनमें से सात सीटें बीजेपी के हिस्से में आईं थी, जबकि एक सीट एनडीए की सहयोगी एलजेपी के खाते में गई थी.

उत्तर प्रदेश: 14 सीट

  • आजमगढ़ - SP
  • लालगंज - BJP
  • जौनपुर - BJP
  • भदोही - BJP
  • मछलीशहर -BJP
  • फूलपुर - BJP
  • इलाहाबाद - BJP
  • सुल्तानपुर - BJP
  • अंबेडकर नगर - BJP
  • बस्ती - BJP
  • संत कबीर नगर - BJP
  • डुमरियागंज -BJP
  • प्रतापगढ़ - Apna Dal
  • श्रावस्ती- BJP
छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें से साल 2014 में एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट एनडीए की सहयोगी अपना दल को मिली थी, बाकी की 12 सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी. हालांकि, बाद में फूलपुर सीट पर उपचुनाव हुआ और ये सीट समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई.

दिल्ली: 7 सीट

  • चांदनी चौक - BJP
  • नई दिल्ली - BJP
  • पूर्वी दिल्ली - BJP
  • उत्तर-पूर्व दिल्ली - BJP
  • दक्षिण दिल्ली - BJP
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली - BJP
  • पश्चिम दिल्ली - BJP
छठे चरण में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर वोटिंग होनी है. साल 2014 में बीजेपी ने दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत हासिल की थी.

हरियाणा: 10 सीट

  • अंबाला -BJP
  • करनाल - BJP
  • सोनीपत - BJP
  • रोहतक - Congress
  • सिरसा - INLD
  • कुरुक्षेत्र - BJP
  • फरीदाबाद -BJP
  • गुड़गांव - BJP
  • भिवानी-महेन्द्रगढ़ - BJP
  • हिसार - INLD
छठे चरण में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर वोटिंग होनी है. साल 2014 में इनमें से बीजेपी को 7, कांग्रेस को एक और INLD को दो सीटें मिली थीं.

पश्चिम बंगाल: 8 सीट

  • झारग्राम - तृणमूल कांग्रेस
  • मिदनापुर - तृणमूल कांग्रेस
  • तामलुक - तृणमूल कांग्रेस
  • कांथी - तृणमूल कांग्रेस
  • घाटल - तृणमूल कांग्रेस
  • बिष्णुपुर - तृणमूल कांग्रेस
  • पुरुलिया - तृणमूल कांग्रेस
  • बांकुरा- तृणमूल कांग्रेस
छठे चरण में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर वोटिंग है. 2014 में इन सभी सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज कराई थी.

झारखंड: 4 सीट

  • धनबाद - BJP
  • सिंहभूम - BJP
  • जमशेदपुर - BJP
  • गिरीडीह - BJP
छठे चरण में झारखंड की 4 सीटों पर वोटिंग होनी है. साल 2014 के चुनाव में इन सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई थी.

मध्य प्रदेश: 8 सीट

  • गुना - Congress
  • सागर - BJP
  • विदिशा - BJP
  • मुरैना - BJP
  • भिंड - BJP
  • ग्वालियर - BJP
  • राजगढ़ - BJP
  • भोपाल - BJP
छठे चरण में मध्य प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग होनी है. इनमें से बीजेपी ने सात और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×