ADVERTISEMENTREMOVE AD

यूपी में बनेगी भारत की सबसे महंगी फिल्म, बजट जानकर होश उड़ जाएंगे

तीन प्रोड्यूसर्स मिलकर बनाएंगे ये फिल्म, उत्तर प्रदेश में होगी शूटिंग 

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

साल दर साल हमारे देश में बनने वाली फिल्मों के बॉक्स अॉफिस कलेक्शन बढ़ने के साथ-साथ फिल्मों के बजट में भी इजाफा हो रहा है. अब तक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावात' भारत की सबसे महंगी फिल्म थी. लेकिन इसी कड़ी में 'पद्मावत' को पीछे छोड़ते हुए भारत की अब तक की सबसे महंगी बनाने फिल्म का ऐलान कर दिया गया है, जिसका बजट होगा 500 करोड़ रुपये.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कौन सी है ये फिल्म?

500 करोड़ रुपये के बजट में बनने वाली भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी 'रामायण'. जैसा कि नाम से जाहिर है, इस फिल्म में रामायण की कहानी को दिखाया जाएगा. इस फिल्म को उत्तर प्रदेश में फिल्माया जाएगा.

उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन 2018 के दौरान हुए एक समारोह को फिल्म निर्माता मधु मंतेना ने गुरुवार को  संबोधित किया. इसमें उन्‍होंने 500 करोड़ रुपये के बजट के साथ भारत की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण' बनाने का विचार पेश किया. इसके बाद फिल्म के निर्माताओं ने यूपी सरकार के साथ इस फिल्म को बनाने को लेकर हुए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर साइन किया.

मधु मंतेना इससे पहले गजनी, क्वीन, उड़ता पंजाब, एनएच-10, अग्ली, हंटर, मसान जैसी तमाम हिंदी फिल्मों के अलावा कई तमिल, तेलुगू और बांग्ला फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं.

परियोजना के बारे में मधु ने कहा कि वह नई तकनीक और विजुअल इफेक्ट के साथ, भारतीय पौराणिक कथा को एक बार फिर से सभी पीढ़ियों से वाकिफ करवाना चाहते हैं. रामायण को अलु अरविंद, नमित मल्होत्रा और मधु मंतेना की ओर से संयुक्त रूप से प्रोड्यूस किया जाएगा, जो 500 करोड़ रुपये की लागत में बनने वाली भारत की सबसे महंगी फिल्म परियोजना के लिए पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं.

बता दें कि इस फिल्म को 3डी में शूट किया जाएगा. साथ ही फिल्म तीन हिस्से में रिलीज की जाएगी. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी.

0

ये हैं भारत की 10 सबसे महंगी फिल्में

फिल्म                                          बजट

पद्मावत                                        450 करोड़

बाहुबली-2: द कन्क्लूजन         250 करोड़

2.0                                              215 करोड़

टाइगर जिंदा है                              210 करोड़

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान (बन रही है)     210 करोड़

बाहुबली: द बिगनिंग                        180 करोड़

प्रेम रतन धन पायो                          180 करोड़

धूम-3                                            175 करोड़

दिलवाले                                        161 करोड़

बैंग बैंग                                          160 करोड़

(इनपुट: IANS)

वीडियो देखें - BREAKING: प्रिया प्रकाश के नैन मटक्के के पीछे पाकिस्तान की साजिश!

(क्विंट और बिटगिविंग ने मिलकर 8 महीने की रेप पीड़ित बच्ची के लिए एक क्राउडफंडिंग कैंपेन लॉन्च किया है. 28 जनवरी 2018 को बच्ची का रेप किया गया था. उसे हमने छुटकी नाम दिया है. जब घर में कोई नहीं था,तब 28 साल के चचेरे भाई ने ही छुटकी के साथ रेप किया. तीन सर्जरी के बाद छुटकी को एम्स से छुट्टी मिल गई है लेकिन उसे अभी और इलाज की जरूरत है ताकि वो पूरी तरह ठीक हो सके. छुटकी के माता-पिता की आमदनी काफी कम है, साथ ही उन्होंने काम पर जाना भी फिलहाल छोड़ रखा है ताकि उसकी देखभाल कर सकें. आप छुटकी के इलाज के खर्च और उसका आने वाला कल संवारने में मदद कर सकते हैं. आपकी छोटी मदद भी बड़ी समझिए. डोनेशन के लिए यहां क्लिक करें.)

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×