ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रिया प्रकाश के नैनों से ‘गूगल बाबा’ भी हो गए घायल

प्रिया प्रकाश वो नाम जिसकी एक मुस्कान के लाखों लोग दीवाने बन गए हैं.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

अपनी कजरारी आंखों से पूरे देश को दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर के नैनों से गूगल बाबा भी नहीं बच पाए. 2018 में गूगल पर लोगों ने प्रिया का नाम इतनी बार टाइप किया कि गूगल का सर्वर ही जाम हो गया. हर साल गूगल सर्च में नंबर 1 पर आने वाली सनी लियोनी भी इस बार पीछे छूट गईं और प्रिया प्रकाश गूगल पर सर्च की जाने वाली सबसे बड़ी सेलेब्रिटी बन गई हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
प्रिया प्रकाश वो नाम जिसकी एक मुस्कान के लाखों लोग दीवाने बन गए हैं. उसकी कजरारी आंखों ने एक इशारा क्या किया, लाखों लोग उसकी नजरों के तीर से घायल हो गए. पूरे देश में उसकी दीवानगी का ये आलम रहा कि लोग सब काम छोड़कर उसकी मस्त-मस्त आंखों में गुम हो गए.

सोशल मीडिया सनसनी बनी प्रिया प्रकाश

क्लासरुम में बैठी प्रिया का अपनी नजरों से इशारा करने की अदा पर हर कोई फिदा हो गया था है. वो लड़की जिसका पहले किसी ने नाम तक नहीं सुना था, अचानक सोशल मीडिया पर एक सेलेब्रिटी बन गई. खुद प्रिया ने भी नहीं सोचा होगा कि उसका एक इशारा उसे रातोंरात इतना मशहूर कर देगा. वेलेंटाइन डे के कुछ दिन पहले रिलीज हुए एक 26 सेकेंड के क्लिप से प्रिया नेशनल क्रश बन गईं.

प्रिया के बारे में जानने के लिए हर शख्स बेकरार था, गूगल पर लोग प्रिया के बारे में सबकुछ जानना चाहते थे. प्रिया के आगे बॉलीवुड की तमाम बड़े एक्ट्रेस भी पीछे छूट गईं. प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ किसी भी एक्ट्रेस को इतना नहीं सर्च किया गया, जितना प्रिया को.

प्रिया प्रकाश अब साड़ी में, अब तक इतने ‘अवतार’ में दिख चुकी हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी जिसे हर साल सबसे ज्यादा सर्च किया जाता था, वो भी प्रिया के आगे फीकी पड़ गईं. वैसे प्रिया प्रकाश के बाद जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उसमें प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास का नाम भी शामिल है.

प्रिया प्रकाश वो नाम जिसकी एक मुस्कान के लाखों लोग दीवाने बन गए हैं.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर में दो रीति रिवाजों से शादी की 
(फोटो: इंस्टाग्राम)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जैसे ही ऐलान किया कि उन्होंने अपनी शादी के लिए विदेशी दूल्हा पसंद किया है. उनके बारे में जानने के लिए लोगों ने उनको खूब सर्च किया. प्रियंका और निक की शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में हुई थी.

प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी की तस्वीरें यहां देखें

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×