ADVERTISEMENTREMOVE AD

घोड़े के साथ रेस लगाकर धोनी ने अपनी फिटनेस को परखा

साक्षी धोनी ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female
ADVERTISEMENTREMOVE AD
साक्षी धोनी ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2021 सस्पेंड होने के बाद फिर से शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है। अपनी फिटनेस को परखने के लिए धोनी को नया कॉम्पीटीटर भी मिल गया है, जिसके साथ धोनी अपनी फिटनेस साबित करने में लगे हुए हैं।

धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूर्व विश्व विजेता कप्तान रांची स्थित अपने फॉर्महाउस में अपने घोड़े के साथ रेस लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

साक्षी ने कैप्शन लिखा, मजबूत, तेज। माही की पत्नी ने हैशटैग में लिखा, प्लेटाइम, शेटलैंडपोनी और रेसिंग। धोनी के फार्म हाउस में ये घोड़ा हाल में स्कॉटलैंड से मंगाया गया है।

इससे पहले धोनी के परिवार में चेतक नाम का मारवाड़ी घोड़ा शामिल हुआ था जिसकी जानकारी साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

धोनी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के दूसरे ऐसे क्रिकेटर्स हैं, जिनके पास घोड़े हैं। उनके अलावा आलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास भी घोड़े हैं।

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×