ADVERTISEMENTREMOVE AD

एक्शन में CM योगी, मंत्रियों से 15 दिन में मांगा संपत्ति का ब्योरा

2:15 बजे लेंगे योगी आदित्यनाथ शपथ

Updated
भारत
3 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

यूपी के सीएम का कार्यभार संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने पहली कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा भी मौजूद थे. पहली कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी ने अपने कैबिनेट मिनिस्टर्स को बयानबाजी न करने की हिदायत दी. साथ ही 15 दिन के भीतर कैबिनेट के सभी मंत्रियों से उनकी संपत्ति का ब्योरा मांगा.

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,

  • यूपी के लिए आज एक एेतिहासिक दिन
  • पं. दीन दयाल उपाध्याय के सपने ‘अंत्योदय’ के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है
  • बीजेपी को समर्थन देने के लिए प्रदेश की जनता का आभार
  • पीएम के कुशल नेतृत्व में केंद्र ने सबका साथ और सबका विकास के संकल्प पर आगे बढ़ते हुए हम काम करेंगे
  • पिछले 15 साल में यूपी विकास में काफी पिछड़ गया है
  • आम जनता के कल्याण के लिए बिना इंतजार के कार्रवाई करेगी
  • शासन और प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाएगा
  • प्रदेश की आबादी का बड़ा हिस्सा ग्रामीण इलाकों में रहता है
  • खेती प्रदेश के विकास का आधार बने
  • किसान और खेतीहर मजदूरों के लिए काम किए जाएंगे
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कसर बाकी नहीं रहेगी
  • युवाओं को गुणात्मक शिक्षा और रोजगार के अवसर दिए जाएंगे
  • सरकारी नौकरी की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाएगा
  • उत्तर प्रदेश में परिवर्तन का जनादेश बीजेपी को मिला है, उसके सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखेंगे.
ADVERTISEMENTREMOVE AD

योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सीएम के तौर पर शपथ ले ली है. इनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. इसके अलावा 44 लोगों ने कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के दाैरान मंच पर पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी मौजूद थे. कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने भी यूपी की सरकार को बधाई देते हुए कहा, ‘विकास हमारा मूल मंत्र और मकसद है.’

इन्होंने ली शपथ

  1. योगी आदित्यनाथ (मुख्यमंत्री)
  2. केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री)
  3. डॉक्टर दिनेश शर्मा (उप मुख्यमंत्री)
  4. सूर्यप्रताप शाही (कैबिनेट मंत्री)
  5. सुरेश खन्ना (कैबिनेट मंत्री)
  6. स्वामी प्रसाद मौर्य (कैबिनेट मंत्री)
  7. सतीश महाना (कैबिनेट मंत्री)
  8. राजेश अग्रवाल (कैबिनेट मंत्री)
  9. रीता बहुगुना जोशी (कैबिनेट मंत्री)
  10. दारा सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री)
  11. धरमपाल सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  12. एसपी सिंह बघेल (कैबिनेट मंत्री)
  13. सत्यदेव पचौरी (कैबिनेट मंत्री)
  14. रमापति शास्त्री (कैबिनेट मंत्री)
  15. जयप्रकाश सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  16. ओमप्रकाश राजभर (कैबिनेट मंत्री)
  17. बृजेश पाठक (कैबिनेट मंत्री)
  18. लक्ष्मीनारायण चौधरी (कैबिनेट मंत्री)
  19. चेतन चौहान (कैबिनेट मंत्री)
  20. श्रीकांत शर्मा (कैबिनेट मंत्री)
  21. राजेंद्र प्रताप सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  22. सिद्धार्थनाथ सिंह (कैबिनेट मंत्री)
  23. मुकुट बिहारी वर्मा (कैबिनेट मंत्री)
  24. आशुतोष टंडन (कैबिनेट मंत्री)
  25. नंद कुमार नंदी (कैबिनेट मंत्री)
  26. अनुपमा जैसवाल (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  27. सुरेश राणा (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  28. उपेंद्र तिवारी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  29. डाॅ. महेंद्र सिंह (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  30. स्वतंत्र देव सिंह (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  31. भूपेंद्र चौधरी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  32. धरम सिंह सैनी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  33. अनिल राजभर (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  34. स्वाति सिंह (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  35. गुलाब देवी (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  36. जय प्रकाश निषाद (राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार)
  37. अर्चना पांडे (राज्य मंत्री)
  38. जयकुमार सिंह (राज्य मंत्री)
  39. अतुल गर्ग (राज्यमंत्री)
  40. रणवेंद्र प्रताप सिंह (राज्यमंत्री)
  41. नीलकंठ तिवारी (राज्यमंत्री)
  42. मोहसीन रजा (राज्यमंत्री)
  43. गिरीश यादव (राज्यमंत्री)
  44. बलदेव ओलाख (राज्यमंत्री)
  45. मन्नू कोरी (राज्यमंत्री)
  46. संदीप सिंह (राज्यमंत्री)
  47. सुरेश पासी (राज्यमंत्री)

अखिलेश यादव भी पहुंचे मंच पर

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में एसपी प्रमुख अखिलेश यादव भी पहुंचे हैं. अखिलेश ने मंच पर केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा से भी मुलाकात की.

आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी भी लखनऊ पहुंच चुके हैं. जोशी से जब अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘कोई दिक्कत नहीं है आप आराम से रहिए’.

अखिलेश यादव भी योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं. मंच पर पहुंचकर उन्होंने पहले एन डी तिवारी से मुलाकात की.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×