IPL 2024 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 17वें सीजन का 33वां मैच आज खेला गया. मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में 9 रनों से हरा दिया. मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 192 रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब की टीम 19.1 ओवरों में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
आईपीएल मैच के बाद सभी की निगाहें दो जगह होती हैं पहली अंक तालिक (Points Table) पर और दूसरी ऑरेंज कैप (Orange Cap) और पर्पल कैप (Purple Cap) पर होती हैं. बता दें हर सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप दिया जाता है. वहीं, सबसे पूरे टूर्नामेंट में ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप से नवाजा जाता हैं.
अंक तालिका की बात करें तो आईपीएल 2024 अंक तालिका के जरिए आप पता कर सकते हैं अभी किस टीम के कितने अंक हैं और वह अंक तालिका में किस नंबर पर है. इसके अलावा किस टीम ने सबसे ज्यादा मैच जीते, किस टीम ने सबसे ज्यादा मैच हारे, किस टीम का नेट रनरेट बेहतर है, यह जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं.
IPL 2024 Points Table And Team Rankings Update: आईपीएल 2024 की रोजाना अपडेट की हुई पॉइंट्स टेबल चेक कर सकते हैं.
TEAM | P | W | L | NR | NRR | PTS |
---|---|---|---|---|---|---|
RR | 7 | 6 | 1 | 0 | 0.677 | 12 |
KKR | 6 | 4 | 2 | 0 | 1.399 | 8 |
CSK | 6 | 4 | 2 | 0 | 0.726 | 8 |
SRH | 6 | 4 | 2 | 0 | 0.502 | 8 |
LSG | 6 | 3 | 3 | 0 | 0.038 | 6 |
DC | 7 | 3 | 4 | 0 | -0.074 | 6 |
GT | 7 | 3 | 4 | 0 | -1.303 | 6 |
PBKS | 6 | 2 | 4 | 0 | -0.218 | 4 |
MI | 6 | 2 | 4 | 0 | -0.234 | 4 |
RCB | 7 | 1 | 6 | 0 | -1.185 | 2 |
जीतने वाली टीम को कितने अंक मिलते
आईपीएल 2024 अंक तालिका में हर टीम को जीत के लिए दो पॉइंट्स मिलेंगे, जबकि हारने पर टीम को कोई भी पॉइंट नहीं मिलेगा. वहीं मैच किसी कारण से रद्द होता है, तो ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दिया जाएगा. पॉइंट टेबल की टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई करेंगी, जबकि बाकी छह टीमें एलिमिनेट हो जाएंगी.
आईपीएल 2024 में 10 टीमें हिस्सा ले रही
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन आज 22 मार्च 2024 से शुरु हो रहा हैं. पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) बीच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल 2024 में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात टाइटंस (GT), कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), मुंबई इंडियंस (MI), पंजाब किंग्स (PBKS), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB), राजस्थान रॉयल्स (RR), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) शामिल हैं.
(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)