ADVERTISEMENTREMOVE AD

RPSC Grade 2 टीचर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड

RPSC Grade 2 Admit Card: आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा से चार दिन पहले जारी किये जाएंगे.

Published
जॉब्स
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) जल्द ही आरपीएससी ग्रेड 2 (RPSC Grade 2) एडमिट कार्ड जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों ने सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 (Sr Teacher Grade 2 Competitive Examination 2022) के लिए आवेदन किया हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

राजस्थान लोक सेवा आयोग आरपीएससी ग्रेड 2 परीक्षा का आयोजन राज्य में सीनियर टीचरों की ग्रुप-ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए कर रहा है. ग्रुप ए के लिए सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 2022 का आयोजन 21 दिसंबर को किया जाएगा. वहीं ग्रुप बी के लिए 22 और 23 दिसंबर को और ग्रुप सी के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 24, 26, और 27 दिसंबर 2022 को किया जाएगा.

0

सीनियर टीचर ग्रेड 2 प्रतियोगी परीक्षा 21 दिसंबर 2022 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी. आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा से चार दिन पहले जारी किये जाएंगे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

RPSC Grade 2 Admit Card 2022: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.

  • अब होमपेज पर 'आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022' लिंक पर क्लिक करें.

  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स दर्ज करें.

  • आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा.

  • आरपीएससी ग्रेड 2 एडमिट कार्ड 2022 सेव और डाउनलोड कर लें.

डायरेक्ट इस लिंक पर क्लिक कर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कियें जा सकते हैं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×