ADVERTISEMENTREMOVE AD

UPSC CSE Notification 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स नोटिफिकेशन जारी, 1,056 वैकेंसी, करें अप्लाई

UPSC Civil Services 2024: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) दोनों के लिए नोटिफिकेशन आज जारी किया है.

Published
जॉब्स
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

UPSC CSE Notification 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज, 14 फरवरी को यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार आईएएस और आईएफएस की तैयारी कर रहें हैं वें संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे. यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 5 मार्च 2024 तक भरे जाएंगे. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार ही आईएएस (IAS) और आईपीएस (IPS) बनते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

UPSC Civil Services 2024 Registration के लिए वैकेंसी

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) दोनों के लिए नोटिफिकेशन आज जारी किया है. यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2024 वैकेंसी के अनुसार भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1056 पद भरे जाने हैं. इनमें आईएएस, आईपीएस समेत कई सर्विसेज के पद शामिल हैं.

0

यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2024 में निम्नलिखित सेवाएं शामिल

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा

  • भारतीय विदेश सेवा

  • भारतीय पुलिस सेवा

  • भारतीय ऑडिट और लेखा सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय सिविल लेखा सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय कॉर्पोरेट लॉ सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय रक्षा लेखा सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय रक्षा संपत्ति सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय सूचना सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय डाक सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय टेलीग्राफ लेखा और वित्त सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय राजस्व सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय राजस्व सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय वाणिज्य सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा, ग्रुप ‘ए’

  • सशस्त्र बल मुख्यालय सिविल सेवा, ग्रुप ‘बी’

  • दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा, ग्रुप ‘बी’

  • दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा, ग्रुप ‘बी’

  • पांडिचेरी सिविल सेवा, ग्रुप ‘बी’

  • पांडिचेरी पुलिस सेवा, ग्रुप ‘बी’

ADVERTISEMENTREMOVE AD

यूपीएससी के लिए उम्मीदवार की उम्र योग्यता

यूपीएससी की सिविल सेवा प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. साथ ही उसकी उम्र 21 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट है.

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा कब

यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 का आयोजन 26 मई को किया जाएगा. यह परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी. प्री में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू देना होगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

यूपीएससी सिविल सेवा 2024: सीएसई के लिए आवेदन कैसे करें

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना होगा.

  • एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अकाउंट में लॉग इन करें.

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×