ADVERTISEMENTREMOVE AD

Children’s Day 2021: पंडित जवाहर लाल नेहरू के 15 अनमोल कोट्स

Happy Children’s Day 2021: चाचा नेहरू के यें विचार बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मोटीवेट करते है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Children’s Day 2021: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन आज मनाया जा रहा है, जिन्हें बच्चे प्यार से चाचा कहते हैं. पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर, 1889 को प्रयागराज में हुआ था. चाचा नेहरू को बच्चे से बेहद लगाव था बच्चे भी उन्हें खूब पसंद करते हैं उनका मानना था कि बच्चे के विकास के बिना देश का विकास असंभव है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

ऐसे में आज चाचा नेहरू के जन्मदिवस पर हम आपके लिए उनके अनमोल कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने स्पीच में शामिल कर सकते है. चाचा नेहरू के यें विचार बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मोटीवेट करते है.

0

15 Jawaharlal Nehru Quotes: जवाहर लाल नेहरू के कोट्स

1. अज्ञानता हमेशा बदलाव से डरती है.

2. संकट और गतिरोध जब होते हैं तो उनसे कम से कम यह लाभ होता है, कि वे हमें सोचने के लिए मजबूर करते है.

3. दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं, उससे अधिक ये मायने रखता है कि हम वास्तम में क्या हैं.

4. जीवन में शायद भय जितना बुरा और खतरनाक कुछ भी नहीं है.

5. अत्यधिक सर्तक रहने की नीति सभी खतरों में सबसे बड़ी है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

6. वह व्यक्ति जिसे वो सब मिल जाता है जो वो चाहता था, वह हमेशा शांति और व्यवस्था के पक्ष में होता है.

7. शांति के बिना अन्य सभी सपने गायब हो जाते हैं और राख में मिल जाते हैं.

8. असफलता तभी होती है, जब हम अपने आदर्शों, उद्देश्यों और सिद्धांतों को भूल जाते हैं.

9. महान कार्य और छोटे लोग साथ-साथ नहीं चल सकते.

10. संस्कृति मन और आत्मा का विस्तार है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

11. एक पूंजीवादी समाज की शक्तियों को अगर अनियंत्रित छोड़ दिया जाए, तो वे अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बना देती हैं.

12. आप दीवार के चित्रों को बदल कर इतिहास के तथ्यों को नहीं बदल सकते हैं.

13. सुझाव देना और बाद में हमने जो कहा उसके नतीजे से बचने की कोशिश करना बेहद आसान है.

14. मारे अन्दर सबसे बड़ी कमी यह है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम.

15. मनुष्य की नागरिकता देश की सेवा में निहित है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×