ADVERTISEMENTREMOVE AD

Holika Dahan Timing 2023: आज होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री व मंत्र

Holika Dahan 2023: मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में करना शुभ मना जाता है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

Holika Dahan Shubh Muhurat Timing 2023: होली का त्योहार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, इस साल होलिका दहन आज 7 मार्च को होगा और उसके अगले दिन 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी जिसे धुलण्डी के नाम से भी जाना जाता है, इसी दिन को होली खेलने के लिये मुख्य दिन माना जाता है. होलिका दहन को छोटी होली के नाम से भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में करना शुभ मना जाता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Holika Dahan 2023: होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

  • होलिका दहन मंगलवार 7, मार्च, 2023 को किया जाएगा.

  • होलिका दहन मुहूर्त - 06:24 PM से 08:51 PM तक का हैं.

  • रंगवाली होली बुधवार, 8 मार्च, 2023 को खेली जाएगी.

  • भद्रा पूँछ - 12:43 AM से 02:01 AM तक.

  • भद्रा मुख - 02:01 AM से 04:11 AM तक.

  • पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 06 मार्च, 2023 को 04:17 PM बजे से.

  • पूर्णिमा तिथि समाप्त - 07 मार्च, 2023 को 06:09 PM बजे तक.

0

होलिका दहन 2023 पूजा सामग्री

सूखी लकड़ियां, उप्पलें, सूखी घास, फूल, माला, गुलाल, रंग, हल्दी, अक्षत्, रोली, जौ, मूंग, गेहूं की बालियां, गुड़, धूप, एक लोटा या कलश में पानी, बताशा, नारियल, कपूर, मिठाई, कच्चा सूत या रक्षा सूत्र आदि.

होलिका पूजा मंत्र

ओम होलिकायै नम:

ओम प्रह्लादाय नम:

ओम नृसिंहाय नम:

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Holi 2023: होलिका दहन पूजा विधि

  • होलिका दहन वाली जगह पर होली से कुछ दिन पहले एक सूखा पेड़ रख दिया जाता है.

  • होलिका दहन के दिन शाम के वक्त उस पर लकड़ियां, घास, पुआल और गोबर के उपले रख उसमें आग लगाते हैं.

  • होलिका दहन के शुभ मुहूर्त में परिवार के वरिष्ठ सदस्य से अग्नि प्रज्जवलित कर पूजन करते है.

  • पूजन के लिए एक थाली में रोली, चावल, साबुत हल्दी, बताशे, गुलाल और एक लोटा पानी लें.

  • होलिका पर चढ़ावा अर्पित करके, भगवान नरसिंह का नाम स्मरण करें.

  • अंत में होलिका दहन करके इसकी परिक्रमा करें.

  • होलिका दहन की अग्नि में गुलाल डालें.

  • इसके बाद अपने प्रियजनों और बड़ों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×