ADVERTISEMENTREMOVE AD
Live

महाराष्ट्र:मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए पूर्व कमिश्नर परम बीर सिंह

देश और दुनिया की तमाम खबरें के LIVE अपडेट यहां पढ़िए.

Updated
न्यूज
4 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

देश और दुनिया की तमाम खबरें के सबसे लेटेस्ट अपडेट्स आप यहां पढ़ सकते हैं. इसमें चुनावी खबरों से लेकर से खेल और बॉलीवुड से अर्थव्यवस्था तक की ताजा खबरें शामिल होंगी.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

7:18 PM , 25 Nov

दिल्ली सरकार किसानों की मांग का समर्थन करने के लिए कल विधानसभा में लाएगी प्रस्ताव- रिपोर्ट 

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार दिल्ली सरकार लखीमपुर खीरी हिंसा पर राज्य मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ़्तारी, कृषि आंदोलन के दौरान मारे गए 700 से अधिक किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी के लिए किसानों की मांग का समर्थन करने के लिए कल विधानसभा में एक प्रस्ताव लाएगी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
6:46 PM , 25 Nov

महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए परम बीर सिंह

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए, जो उनके खिलाफ जबरन वसूली के मामले की जांच कर रही है. उनके वकील ने बताया कि ''उन्होंने क्राइम ब्रांच के सामने बयान दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, वह जांच में सहयोग करना जारी रखेंगे.''

0
6:16 PM , 25 Nov

दक्षिण अफ्रीका में वैज्ञानिकों ने कोविड -19 के एक नए वेरिएंट -B.1.1.529 का पता लगाया- रिपोर्ट 

6:03 PM , 25 Nov

अन्ना हजारे सीने में दर्द के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

डॉ अवधूत बोडमवाड़, चिकित्सा अधीक्षक, रूबी हॉल क्लिनिक ने बताया कि एक्टिविस्ट अन्ना हजारे को सीने में दर्द के बाद पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें निगरानी में रखा गया है, हालत स्थिर.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

Published: 25 Nov 2021, 7:50 AM IST
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×