ADVERTISEMENT

GATE Admit Card 2023: गेट एडमिट कार्ड जारी हुए, यहां से करें डाउनलोड

GATE Admit Card 2023: GATE 2023 का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा. इस परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होते हैं.

Published
GATE Admit Card 2023: गेट एडमिट कार्ड जारी हुए, यहां से करें डाउनलोड
i

रोज का डोज

निडर, सच्ची, और असरदार खबरों के लिए

By subscribing you agree to our Privacy Policy

GATE Admit Card 2023: गेट 2023 (GATE 2023) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं वे आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

गेट परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक वहीं दूसरे पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच आयोजित होगी. 4 फरवरी को परीक्षा कंप्यूटर साइंस पेपर के साथ शुरू होगी और CE2, MN पेपर के साथ समाप्त होगी. बता दें कि GATE 2023 का आयोजन 29 पेपरों के लिए किया जाएगा. इस परीक्षा में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होते हैं.

ADVERTISEMENT

GATE Admit Card 2023: महत्वपूर्ण तिथि

  • गेट 2023 का आयोजन 4, 5, 11 और 12 फरवरी, 2023 को होना हैं.

  • कैंडिडेट्स रिस्पांस एप्लीकेशन पोर्टल पर 15 फरवरी 2023 से उपलब्ध कराया जाएगा.

  • गेट 2023 आंसर-की 21 फरवरी को और गेट रिजल्ट 16 मार्च 2023 तक जारी किया जाएगा.

  • गेट 2023 स्कोरकार्ड 21 मार्च को गेट की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.

ADVERTISEMENT

GATE Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं.

  • अब "गेट एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड" के लिंक पर क्लिक करें.

  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और “सबमिट” पर क्लिक करें.

  • आपका गेट 2023 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेकर रख लें.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

ADVERTISEMENT
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
0
3 माह
12 माह
12 माह
मेंबर बनने के फायदे
अधिक पढ़ें
ADVERTISEMENT
क्विंट हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

120,000 से अधिक ग्राहक जुड़ें!
ADVERTISEMENT
और खबरें
×
×