ADVERTISEMENTREMOVE AD

NEST Result 2022 Declared: नेस्ट रिजल्ट जारी हुआ, nestexam.in पर करें चेक

NEST Result: NEST 2022 स्कोरकार्ड NISER भुवनेश्वर द्वारा जारी किया गया.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

NEST Result 2022: राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (NISER) भुवनेश्वर ने नेस्ट रिजल्ट 2022 (NEST Result 2022) जारी कर दिया है. वे सभी उम्‍मीदवार, जो नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2022 में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nestexam.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. NEST 2022 रिजल्‍ट के साथ-साथ उम्मीदवार अपना CEBS स्कोर भी चेक कर सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

NEST 2022 के स्कोर की जांच करने के लिए, उम्मीदवारों को रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी. नेस्ट 2022 परीक्षा 18 जून, 2022 को केंद्र-आधारित परीक्षा के रूप में ऑनलाइन मोड में आयोजित की गई थी.

0

NEST स्कोरकार्ड NISER भुवनेश्वर द्वारा जारी किया गया. संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट पर पहले ही NEST 2022 उत्तर कुंजी जारी की थी. नेस्ट एग्जाम 2022 पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

NEST 2022 Result: रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले नेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाएं

  • होम पेज पर, 'नेस्ट 2022 रिजल्ट - लिंक पर क्लिक करें.

  • नए पेज पर, रोल नंबर और आवेदन संख्या जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करें.

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें

  • अब स्क्रीन पर NEST रिजल्ट 2022 दिख जाएगा.

  • रिजल्ट पीडीएफ चेक करें और इसे डाउनलोड करें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER) भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस द्वारा जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में पांच साल के एकीकृत एमएससी कार्यक्रम में उम्मीदवारों को प्रवेश देने के लिए NEST परीक्षा आयोजित किया जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×