ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP Board Exam 2022: 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं कल शुरू होंगी, चेक करें टाइम टेबल

UP Board Exam 2022: परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 8873 परीक्षा केंद्र बनाए गए है.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

UP Board Exam 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (UPMSP) कल 24 मार्च 2022 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर रहा है. यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक आयोजित करेगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

यूपी बोर्ड परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी, पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक की होगी. छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर पूरा टाइम टेबल शेड्यूल चेक कर सकते हैं. परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, जिसके लिए 8873 परीक्षा केंद्र बनाए गए है.

0

कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है. इसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए रिजस्ट्रेशन 15,53,198 लड़कों और 12,28,456 लड़कियों सहित 27,81,654 छात्र शामिल हैं. वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियों सहित 24,11,035 छात्रों ने रिजस्ट्रेशन कराया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP Board 12th Exam Time Table: चेक करें परीक्षा शेड्यूल

  • हिंदी - 24 मार्च

  • भूगोल - 26 मार्च

  • होम साइंस- 28 मार्च

  • पेंटिंग आर्ट- 30 मार्च

  • इकोनॉमिक्स - 1 अप्रैल

  • कंप्यूटर - 4 अप्रैल

  • अंग्रेजी - 6 अप्रैल

  • कैमिस्ट्री/हिस्ट्री- 8 अप्रैल

  • फिजिकल एजुकेशन- 11 अप्रैल

  • गणित/बायोलॉजी- अप्रैल 13

  • फिजिक्स - अप्रैल 15

  • सोशोलॉजी - 18 अप्रैल

  • संस्कृत - 19 अप्रैल

  • सिटीजन/सिविक्स- 20 अप्रैल

ADVERTISEMENTREMOVE AD

UP Board 10th Exam Time Table: चेक करें परीक्षा शेड्यूल

  • 24 मार्च 2022 - हिंदी, आरंभिक हिंदी

  • 25 मार्च 2022 - पाली, अरबी और फारसी - संगीत

  • 26 मार्च, 2022 - गृह विज्ञान

  • 28 मार्च, 2022 - ड्रॉइंग, रंजन आर्ट्स - कंप्यूटर

  • 29 मार्च, 2022 - संस्कृत - इंस्ट्रीमेंटल म्यूजिक

  • मार्च 30, 2022 - कॉमर्स - सिलाई

  • मार्च 31, 2022 - कृषि - मानव विज्ञान, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, आईटी, आईटीईएस

  • अप्रैल 4, 2022 - विज्ञान

  • अप्रैल 6, 2022 - अंग्रेजी (नया पाठ्यक्रम), अंग्रेजी (पुराना पाठ्यक्रम)

  • 9 अप्रैल, 2022 - सामाजिक विज्ञान

  • 11 अप्रैल, 2022 - गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, नेपाली

  • 12 अप्रैल, 2022 - गणित

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×