ADVERTISEMENTREMOVE AD

मनमोहन को लोगों ने दिल खोलकर दी बधाई, बताया-आर्थिक सुधार का पुरोधा

मनमोहन सिंह के 87वें जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ सी आ गई

Published
भारत
3 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 26 सितंबर 2019 को 87 साल के हो गए. साल 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह को भारत के आर्थिक उदारीकरण के लिए जाना जाता है. इतना ही नहीं, साल 2008 की वैश्विक मंदी से भारत को निकालने का श्रेय भी उन्हें ही दिया जाता है.

उनके 87वें जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर शुभकामना संदेशों की बाढ़ सी आ गई. आम लोगों से लेकर राजनेताओं तक ने उनकी आर्थिक नीतियों और देश में उनके योगदान की जमकर तारीफ की.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं. ”

एक यूजर ने लिखा, "भारत-अमेरिका परमाणु समझौते से लेकर सूचना के अधिकार (RTI) अधिनियम तक, मनमोहन सिंह ने कई नीतियों और सुधारों की शुरुआत की."

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा, "दूरदर्शी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आधुनिक भारत में आर्थिक सुधारों के जनक और ईमानदारी के प्रतीक हैं. उनकी शिक्षा, डिग्री, ज्ञान और प्रतिभा को दुनियाभर ने सराहा और उनका अनुसरण किया."

0

मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, "न सिर्फ एक निष्ठावान अर्थशास्त्री, जिन्होंने भारत के आर्थिक परिदृश्य को आकार दिया, बल्कि आप मेरे 'प्रधानमंत्री' रहे हैं. लंबे समय से मेरे सहयोगी और इन सबसे ऊपर मेरे करीबी दोस्त."

“निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में योगदान”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के जन्मदिन पर उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों का एक वीडियो शेयर किया. राहुल ने लिखा, "उनके जन्मदिन पर आइए हम डॉ. मनमोहन सिंह जी की निस्वार्थ सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हैं. उनके जन्मदिन पर उन्हें मेरी शुभकामनाएं. मैं आने वाले सालों में उनके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं."

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पूर्व पीएम के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. उन्होंने देश को मजबूत आर्थिक ताकत बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है, राष्ट्र हमेशा के लिए ऋणी रहेगा. भगवान उन्हें स्वस्थ और खुश रखे."

मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए एक ट्विटर यूजर ने कहा, "हमें आज आपकी अंतर्दृष्टि की पहले से कहीं ज्यादा आवश्यकता है!"

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने लिखा, ‘भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, आर्थिक सुधारों के पुरोधा डॉ. मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की अनंत अशेष मंगलकामनाएं..! हम सब आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हैं. आपकी आर्थिक नीतियों ने भारत को वैश्विक श्रेष्ठता और गति प्रदान की हैं.’

कवि और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने लिखा, ‘विद्वत अर्थशास्त्री, सौम्य राजनेता और देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं ! ईश्वर आपको स्वस्थ-दीर्घ जीवन प्रदान करें ताकि आप मां भारती की सेवा में सदैव प्रवृत रह सकें.’

2019 में भारत

भारत की जीडीपी 8% से 5% तक गिरने के हालिया ऐलान के बाद मनमोहन सिंह ने कई बार अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था को कैसे पटरी पर लाया जा सकता है.

1 सितंबर 2019 को उन्होंने कहा था कि भारत की आर्थिक मंदी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के "कुप्रबंधन" का परिणाम है.

एक यूजर ने द क्विंट की खबर को शेयर करते हुए लिखा, "मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति को चिंताजनक बताया है. उन्होंने मोदी सरकार से आग्रह किया कि वो राजनीति न करें और अर्थव्यवस्था को इस संकट से बाहर निकालने के प्रयास करे."

एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "एक अर्थशास्त्री जिसने भारत को विकास के पथ पर अग्रसर किया, एक प्रधानमंत्री जिसने राष्ट्र को बिना किसी ‘ड्रामे’ के गहन आर्थिक ज्ञान के भंडार को निर्देशित किया. देश को आज भी आर्थिक अस्थिरता के क्षण में आपकी आवश्यकता है. जन्मदिन की शुभकामनाएं!"

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने डॉ सिंह के भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान के बारे में लिखा. उन्होंने कहा कि 2004 से 2011 के बीच मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार 38.9% से 21.2% तक गरीबी को कम करने में सफल रही थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को 1991 में अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के साथ ही 2008 में चंद्रयान-1 के लॉन्च का श्रेय भी दिया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×