ADVERTISEMENTREMOVE AD

सरकार ने राज्यसभा में कहा, चंद्रयान-2 असफल नहीं

जितेंद्र सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक कोशिशों में ऐसी घटनाएं होती हैं.

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि चंद्रयान-2 लूनर मिशन को असफल बताना गलत होगा. तृणमूल कांग्रेस के मानस रंजन भूनिया के सवाल के जवाब में अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक कोशिशों में ऐसी घटनाएं होती हैं.

जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में कहा,चंद्रयान-2 मिशन को हर भारतीय ने उत्सुकता के साथ देखा. इसमें कुछ हद तक निराशा हुई जैसा कि माननीय सदस्य ने कहा. लेकिन इसे असफलता के रूप में बताया जाना गलत होगा.
जितेंद्र सिंह, अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री
ADVERTISEMENTREMOVE AD
कोई भी देश दो प्रयासों में सफलतापूर्वक साफ्ट लैंडिंग कराने में सक्षम नहीं रहा. अमेरिका ने अपनी अंतरिक्ष यात्रा बहुत पहले शुरू की, लेकिन वे अपने आठवें प्रयास में साफ्ट लैंडिंग कराने में सफल हो सके.
जितेंद्र सिंह, अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री

भारत का महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-2 के चंद्रमा की सतह पर सात सितंबर को लैंडिंग करने की उम्मीद थी. पूरा देश इस चंद्र मिशन की सफलता का उत्सुकता से इंतजार कर रहा था, लेकिन चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' का संपर्क ग्राउंड स्टेशन से टूट गया.

मिशन पर पूरक सवालों के जवाब देते हुए मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि मिशन के दो पहलू थे - वैज्ञानिक और तकनीकी और दोनों मोर्चो पर यह सफल रहा.

(इनपुट-आईएएनएस)

0

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×