ADVERTISEMENTREMOVE AD

ISRO : भारत की अंतरिक्ष एजेंसी की 10 बड़ी उपलब्धियां

49 साल के इतिहास में ‘इसरो’ अपने सैकड़ों सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है

Published
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी 'इसरो' 15 अगस्त को अपने सफर के 49 साल पूरे कर लेगी. इसरो की स्‍थापना साल 1969 में हुई थी. अब तक इसरो अपने सैकड़ों सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च कर चुका है. इसके अलावा इसरो ने कई अन्‍य देशों के सैटेलाइट भी लॉन्च किए हैं.

इसरो की 10 बड़ी उपलब्धियों पर एक नजर:

ADVERTISEMENTREMOVE AD
  1. 19 अप्रैल 1975 को इसरो ने देश का अपना पहला उपग्रह 'आर्यभट्ट' लॉन्च किया था. इसका वजन 360 किलोग्राम था. ‘आर्यभट्ट’ को यह नाम प्राचीन भारत के जाने-माने खगोलविद् से मिला.
  2. साल 1983 में इसरो ने कम्युनिकेशन और ब्रॉडकास्ट के उद्देश्य से 9 सैटेलाइट लॉन्च किए. इसे INSAT के रूप में जाना जाता है.
  3. साल 1993 में PSLV ने 40 अलग-अलग देशों से 40 से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च किए
  4. 22 अक्टूबर 2008 को इसरो ने चांद पर 'चंद्रयान' भेजकर इतिहास रचा. इससे पहले ऐसा सिर्फ छह देश ही कर पाए थे.
  5. साल 2014 में इसरो ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर मंगलयान भेजा. 67 करोड़ किमी का सफर तय करके इसरो ने पहली बार में ही मंगलयान सीधे मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंच दिया. इसरो ने इस मिशन पर सिर्फ 450 करोड़ रुपए खर्च किए. जो नासा के मावेन मिशन के खर्च का महज 10वां हिस्सा था.
  6. साल 2016 में इसरो ने स्वदेश निर्मित स्पेस शटल RLV-TD लॉन्च किया. इस स्पेस क्राफ्ट के बनने में 5 साल का समय लगा और करीब 95 करोड़ रुपये का खर्च आया.
  7. जून, 2016 को इसरो ने रिकॉर्ड 20 सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया. पीएसएलवी-सी 34 पर ले जाए जाने वाले इन सभी 20 सैटेलाइट का वजन करीब 1288 किग्रा था. इसमें अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के सैटेलाइट भी शामिल थे.
  8. इसरो ने अप्रैल 2016 में नेविगेशन सिस्टम IRNSS लॉन्च किया. इसके साथ ही भारत को अमेरिका के जीपीएस सिस्टम जैसा अपना नेविगेशन सिस्टम मिल भी गया.
  9. साल 2017 में इसरो ने भारत का सबसे भारी रॉकेट GSLV MK3 लॉन्च किया. ये रॉकेट अपने साथ 3,136 किलो वजन का कम्युनिकेशन सैटेलाइट जीसैट-19 लेकर गया. इससे पहले 2,300 किलो से ज्यादा वजन वाले उपग्रहों के प्रक्षेपण के लिए विदेशी प्रक्षेपकों पर निर्भर रहना पड़ता था.
  10. साल 2017 इसरो ने PSLV के जरिए एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले ये रिकॉर्ड रूस के नाम दर्ज था, जिसने साल 2014 में सबसे अधिक एक साथ 37 सैटेलाइट लॉन्च किए थे.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×