ADVERTISEMENTREMOVE AD

मुंबई मेट्रो दोबारा शुरू: क्या हैं नए नियम, टाइमिंग? सबकुछ जानिए

मुंबई मेट्रो में ट्रेवल करने के लिए नई SOP क्या है?

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

कोरोना वायरस महामारी की वजह से आठ महीनों से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद मुंबई मेट्रो ने 19 अक्टूबर से फिर सर्विस शुरू कर दी है. पहले मेट्रो 14 अक्टूबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन कुछ और सेफ्टी रन की जरूरत होने की वजह से इसमें देरी हुई.

मुंबई मेट्रो में ट्रेवल करने के लिए नई SOP क्या है? यहां जानिए सबकुछ.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

नई टाइमिंग क्या है?

मेट्रो ट्रेनें सुबह 8:30 से रात 8:30 तक चलेंगी.

किसे इजाजत होगी?

  • बिना लक्षण वाले यात्रियों को ही मेट्रो स्टेशन में जाने की इजाजत मिलेगी.
  • तापमान मापने के लिए थर्मल स्कैनर का इस्तेमाल होगा.
  • फ्लू जैसे लक्षण होने पर मेट्रो में नहीं जाने दिया जाएगा.
  • ऐसे व्यक्ति के संबंध में स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी.
  • बच्चों और बूढ़ों को मेट्रो में यात्रा न करने की सलाह दी गई है.

मास्क पहनने को लेकर क्या नियम है?

मेट्रो और स्टेशन के अंदर यात्रियों को हमेशा मास्क पहनना होगा.

कितनी ट्रेनें चलेंगी?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल 200 ट्रेनें ही चलेंगी. ये पहले के मुकाबले आधी हैं.

टोकन और टिकट खरीदने में कोई प्रतिबंध है?

  • मुंबई मेट्रो काउंटर पर अगली सूचना तक टोकन नहीं दिए जाएंगे.
  • यात्रा के लिए सिर्फ स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.
  • स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज भी सिर्फ डिजिटल पेमेंट से ही हो सकेगा.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×