ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका चोपड़ा की मम्मी से मिलने फैमिली के साथ मुंबई पहुंचे निक

प्रियंका चोपड़ा निक जोनास अपने रिश्तों को लेकर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं

Updated
भारत
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

प्रियंका चोपड़ा निक जोन्स के साथ अपने रिश्तों को लेकर आजकल चर्चा में हैं. हाल ही में प्रियंका और निक की सगाई की खबरों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी. अटकलें लगाई जा रही थी कि ये फेमस कपल कब शादी करने जा रहा है. इन सबके बीच गुरुवार देर रात निक जोनस अपने मॉम और डैड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो एक बार फिर प्रियंका और निक को लेकर खबरों का बाजार गर्म हो गया.

आपको बता दें कि प्रियंका से दस साल छोटे निक जोनस अमेरिका के एक फेमस एक्टर और सिंगर हैं. पिछली बार जब निक भारत आये थे तब उनके और प्रियंका के हाथों में एक जैसी अंगूठी भी देखी गई थी. इस बार निक जोनस के साथ उनके माता-पिता भी अमेरिका से भारत आये हैं.

इससे पहले भी निक इंडिया का दौरा कर चुके हैं. पहली बार तो वो खुद प्रियंका चोपड़ा के साथ ही इंडिया आये थे. प्रियंका ने निक और कुछ दोस्तों के साथ गोवा में सिक्रेट वेकेशन भी प्लान किया था.

यह भी पढ़ें: ‘भारत’ छोड़ने पर सलमान खान ने प्रियंका चोपड़ा के लिए कही ये बातें

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×