ADVERTISEMENTREMOVE AD

गुलाबी ताकत: मुंबई की सड़कों पर जल्द ही उतरेंगी महिला ऑटो चालक

मुंबई की सैंकड़ों महिलाओं को मुंबई की सड़कों पर गुलाबी रंग के ऑटो चलाने की अनुमति दी गई है.

Updated
भारत
2 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

मुंबई में एक लॉटरी के माध्यम से सैंकड़ों महिलाओं को शहर की सड़कों पर ऑटो चलाने का परमिट दिया गया है. इसके पीछे मुख्य वजह है अधिक से अधिक महिलाओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रोत्साहित करना.

“इस सप्ताह मुंबई शहर के लिए कम से कम 467 और उत्तरी महाराष्ट्र की करीब 100 महिलाओं को ऑटो चलाने की अनुमति दी गई. ये महिलाएं अगले दो महीनों पर अपने वाहन के साथ सड़कों पर नजर आने लगेंगी,” असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी राजेंद्र नवाले ने बताया.

इससे महिलाओं के लिए नौकरियां पैदा करने व उन्हें प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी. हम चाहते हैं कि महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़े और वे अपनी आय भी बढ़ा सकें. हम चाहते हैं कि और अधिक महिलाएं इन परमिट्स के लिए आगे आएं.
राजेंद्र नवाले, असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी

यौन शोषण की घटनाओं के चलते दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में महिलाओं के लिए अलग रेलवे कोच आदि की व्यवस्था आम है.

महिलाओं के सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था एवं उनके आर्थिक सशक्तीकरण व काम करने और पढ़ने के बीच के संबंध को कई स्टडीज ने रेखांकित किया है. वर्ष 2012 में दिल्ली के निर्भया गैंग रेप केस के बाद भारत की यातायात व्यवस्था में महिला सुरक्षा का मुद्दा एक बड़े मुद्दे के तौर पर सामने आया था.

महिलाओं के लिए अलग से चलने वाले ऑटो को गुलाबी रंग से रंग देने के बाद वे भले ही पुरुषों द्वारा चलाए जाने वाले काले-पीले रंग के ऑटो रिक्शा से अलग दिखें, पर महिला चालकों के आने से निश्चित रूप से महिला यात्रियों को सुविधा होगी.

थॉमसन रॉयटर्स फाउंडेशन के 2014 के एक सर्वे ने विश्व के 16 शहरों में से दिल्ली को महिला यात्रियों के लिए सबसे असुरक्षित करार दिया था.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×