ADVERTISEMENTREMOVE AD

शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस व झामुमो नेताओं ने लालू से की मुलाकात

शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस व झामुमो नेताओं ने लालू से की मुलाकात

Published
न्यूज
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
ADVERTISEMENTREMOVE AD

रांची, 22 दिसंबर (आईएएनएस)| भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेताओं ने चारा घोटाला मामले में जेल भेजे गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद से शनिवार को रांची के एक अस्पताल में मुलाकात की। बीमार लालू का वहां इलाज चल रहा है। सिन्हा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के साथ रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के पेइंग वार्ड में जाकर लालू से मुलाकात की।

लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

लालू से मुलाकात के बाद, सिन्हा ने कहा, "मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। हमारे परिवारिक संबंध हैं और मेरी बातचीत परिवार के लोगों को लेकर हुई। राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं हुई।"

उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "तेजस्वी एक अच्छे और होनहार युवक हैं। वह बिहार का चेहरा हैं।"

सहाय और सिन्हा के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने लालू से मुलाकात की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी शनिवार को लालू से अस्पताल में मुलाकात की।

सोरेन ने कहा, "इस समय देश में भाजपा के खिलाफ लहर है। हमने झारखंड और देश में भाजपा को हराने के लिए मजबूत मंच के गठन के तरीकों पर चर्चा की।"

सीबीआई की एक अदालत ने लालू को चारा घोटालों के तीन मामलों में दोषी ठहराया था और 14 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी।

(ये खबर सिंडिकेट फीड से ऑटो-पब्लिश की गई है. हेडलाइन को छोड़कर क्विंट हिंदी ने इस खबर में कोई बदलाव नहीं किया है.)

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×