ADVERTISEMENTREMOVE AD

US: शिकागो में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत- हमलावर भी मारा गया

घूम-घूम कर गोली चलाता रहा संदिग्ध

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है. इलिनॉय राज्य के शिकागो शहर में 9 जनवरी को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. गोली चलाने वाले संदिग्ध को इवेंसटन पुलिस ने मार गिराया.

शिकागो पुलिस डिपार्टमेंट के सुपरिंटेंडेंट डेविड ब्राउन ने बताया कि संदिग्ध की पहचान 32 वर्षीय जेसन नाइटेंगल के रूप में हुई है. जेसन ने कथित तौर पर शिकागो में कई जगह गोली चलाई और बाद में पुलिस के साथ हुई गोलीबारी में वो मारा गया.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

घूम-घूम कर गोली चलाता रहा संदिग्ध

पहली घटना शिकागो के हाइड पार्क में हुई, जहां साउथ ईस्ट एन्ड एवेन्यू में 5300 ब्लॉक में दोपहर करीब 2 बजे संदिग्ध एक पार्किंग गेराज में गया और 30 वर्षीय शख्स पर गोली चला दी. ये शख्स अपनी गाड़ी में बैठा था. अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो का एक छात्र था.

संदिग्ध इसके बाद 4900 ब्लॉक में गया और एक अपार्टमेंट बिल्डिंग में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड पर गोली चलाई. बिल्डिंग में ही संदिग्ध शख्स ने एक 77 वर्षीय महिला को भी गोली मारी.

पुलिस के मुताबिक, 45 मिनट बाद संदिग्ध ने 5000 ब्लॉक में जाकर अपनी पहचान के एक शख्स पर गन तान दी और उसका वाहन छीन लिया.

इसके बाद संदिग्ध ने साउथ हॉल्सटेड स्ट्रीट पर एक स्टोर में लूटपाट की और एक 20 वर्षीय शख्स को गोली मारी. इसी स्टोर में मौजूद एक 81 वर्षीय महिला को भी गोली लगी और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया.

शिकागो पुलिस ने बताया कि संदिग्ध शख्स ने अपनी मां के साथ जा रही एक 15 वर्षीय लड़की पर भी हमला किया. लड़की को भी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  
0

कैसे मारा गया संदिग्ध?

शख्स ने जिस स्टोर में लूटपाट की थी, वो वहां लौटा और पुलिस पर गोली चलाई. संदिग्ध ने शिकागो पुलिस डिपार्टमेंट की एक गाड़ी पर भी गोलीबारी की.

शख्स ने शिकागो के पड़ोसी शहर इवेंसटन की एक फार्मेसी में भी लूटपाट की और फिर एक नजदीकी रेस्टोरेंट में भी गया. वहां उसने एक महिला को सिर में गोली मार दी. महिला की बाद में मौत हो गई.  

इसके बाद इवेंसटन पुलिस ने संदिग्ध को घेर लिया और दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. घायल संदिग्ध को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. पुलिस को अभी संभावित इरादे की कोई जानकारी नहीं है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×