ADVERTISEMENTREMOVE AD

दीपिका-रणवीर बेंगलुरु पहुंचे, 21 नवंबर को है रिसेप्शन

भले ही दीपिका-रणवीर की शादी इटली में हुई. लेकिन फैंस की निगाहें बेंगलुरू और मुंबई में होने वाले रिसेप्शन पर टिकी हैं

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

इटली से मुंबई लौटने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेगलुरु पहुंच गए हैं. 21 नवंबर को बेंगलुरु के लीला पैलेस होटल में दीपिका और रणवीर का रिसेप्शन होने जा रहा है. एयरपोर्ट पर ये दोनों स्टार्स ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए.

भले ही दीपिका और रणवीर की शादी इटली में हुई हो, लेकिन फैंस की निगाहें बेंगलुरू और मुंबई में होने वाले रिसेप्शन पर टिकी हैं. 21 नवंबर को पादुकोण परिवार की तरफ से बेंगलुरू में रिसेप्शन दिया जाएगा, वहीं रणवीर सिंह मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन पार्टी देंगे.

देखें तस्वीरें:

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से इटली के लेक कोमो में शादी की थी. बता दें कि रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा, उनकी शादी में सिर्फ करीबी लोगों को न्योता भेजा गया. यहां तक कि किसी मेहमान को फोटो खींचने तक की परमिशन नहीं थी. फैंस ने दो दिन इंतजार करने के बाद रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरें शेयर की थीं.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×