ADVERTISEMENTREMOVE AD

यूं ही ऊंचा उठता रहा समंदर तो 2050 तक डूब जाएगी मुंबई

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई की तरह ही चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई को भी बढ़ते समुद्री जलस्तर से खतरा है

Updated
छोटा
मध्यम
बड़ा

तेजी से बढ़ता हुआ समुद्री जलस्तर 2050 तक मुंबई के ज्यादातर इलाकों को डुबो सकता है. एक नए रिसर्च के मुताबिक ग्लोबल वॉर्मिंग के वजह से उठता समुद्री जलस्तर 2050 तक पहले की तुलना में तीन गुना ज्यादा लोगों को प्रभावित कर सकता है.

वीडियो एडिटर: विवेक गुप्ता

ADVERTISEMENTREMOVE AD

'नेचर कम्यूनिकेशन' जर्नल में प्रकाशित क्लाइमेट सेंट्रल के पेपर में समुद्री जलस्तर के बढ़ते जाने के खतरों का जिक्र किया गया है. हालांकि इसमें भविष्य की पॉपुलेशन ग्रोथ और डूबने वाले तटीय इलाकों की जमीन का आकलन नहीं किया गया है.

पहले की तुलना में हालात ज्यादा गंभीर

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है पेपर के लेखकों ने सेटेलाइट रीडिंग के आधार पर समुद्री तल ऊपर उठने का ज्यादा सटीक आकलन किया है. बड़े इलाके में समुद्र तल ऊपर उठने के असर का आकलन सेटेलाइट रीडिंग के जरिये किया जाता है. इसमें कहा गया है कि समुद्री जलस्तर के ऊपर उठने को लेकर नतीजे काफी आशावादी थे. लेकिन हालिया अध्ययन ज्यादा गंभीर तस्वीर पेश कर रहा है. रिसर्च के मुताबिक लगभग 15 करोड़ लोग ऐसी जमीन पर रह रहे हैं जो 2050 तक ऊंची समुद्री लहरों में डूब सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

डूब जाएंगे मुंबई के ज्यादातर इलाके

नए रिसर्च में कहा गया है कि समुद्र के बढ़ते जलस्तर की चपेट में आने से मुंबई के कई इलाके पूरी तरह पानी में डूब जाएंगे. लिहाजा यह सलाह दी गई है कि भारत को अभी से लोगों को नई जगहों पर बसाने के बारे में सोचना चाहिए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

शंघाई पर भी खतरा

भारत की फाइनेंशियल कैपिटल की तरह चीन की फाइनेंशियल कैपिटल शंघाई को बढ़ते समुद्री जलस्तर से खतरा है. इस शहर के आसपास के भी शहर पानी में डूब सकते हैं. रिसर्च में कहा गया गया है कि शंघाई में इसी तरह से निवेश होता रहा और यह बढ़ता रहा तो लोगों को बचाना मुश्किल हो जाएगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×