ADVERTISEMENT

Festival List October 2021: अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, देखे पूरी लिस्ट

Vrat and Festival List October 2021: हिंदू धर्म में, अक्टूबर का महीना आध्यात्मिक द्रष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है.

Festival List October 2021: अक्टूबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहार, देखे पूरी लिस्ट
i
Like
Hindi Female
listen

रोज का डोज

निडर, सच्ची, और असरदार खबरों के लिए

By subscribing you agree to our Privacy Policy

Vrat and Festival List October 2021: अक्टूबर के महीने में पितरों की विदाई के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरूआत हो जाएगी. इस माह में नवरात्र, दशहरा, ईद-उल-मिलाद और करवा चौथ समेंत कई बड़े महत्वपूर्ण व्रत व त्योहार है. वहीं नवंबर की शुरुआत में ही दिवाली का त्योहार हैं.

ADVERTISEMENT

अक्टूबर माह को हिंदी कैलेंडर के हिसाब से आश्विन मास कहा जाता है. जो 21 सितंबर 2021 से शुरू हुआ था और 20 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा. हिंदू धर्म के अनुसार, अक्टूबर का महीना भी आध्यात्मिक व व्रत की द्रष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता.

ADVERTISEMENT

October 2021 Festivals: अक्टूबर माह के पड़ने वाले प्रमुख व्रत व त्योहार

  • 01 अक्टूबर- दशमी श्राद्ध.

  • 02 अक्टूबर- महात्मा गांधी जयंती, इन्दिरा एकादशी, महालक्ष्मी व्रत.

  • 04 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि.

  • 05 अक्तूबर 2021- चतुर्दशी श्राद्ध.

  • 06 अक्टूबर- प्रदोष व्रत, शनि त्रियोदशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या इस दिन पितृ पक्ष समाप्त हो जाएगा.

ADVERTISEMENT
  • 07 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती व शारदीय नवरात्रि प्रारंभ हो रही है जो 15 अक्टूबर को समाप्त होगी.

  • 09 अक्टूबर- विनायक चतुर्थी.

  • 12 अक्टूबर- महा सप्तमी.

  • 13 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी.

  • 14 अक्टूबर- महा नवमी.

ADVERTISEMENT
  • 15 अक्टूबर- दशहरा, विजय दशमी.

  • 16 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है.

  • 17 अक्टूबर- प्रदोष व्रत.

  • 19 अक्टूबर- ईद-उल-मिलाद, शरद पूर्णिमा, कोजागर पूजा.

  • 20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा.

  • 24 अक्टूबर- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी.

  • 28 अक्‍टूबर- अहोई अष्टमी व्रत करवा चौथ के चार दिन बाद और दीपावली के आठ दिन पहले रखा जाता है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
और खबरें
×
×