ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका ने जारी किया कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र-सरकारी नौकरी में 40% आरक्षण

12वीं में लड़कियों को स्मार्ट फोन और स्नातक में नामांकित लड़की को स्कूटी का वादा.

story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP ELEction 2022) से पहले कांग्रेस पार्टी ने पहली बार महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कई बड़े ऐलान किए. प्रियंका गांधी ने बताया कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा.

कांग्रेस का दावा है कि देश की राजनीति में ये पहली बार है जब महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रियंका गांधी ने कहा,

मक्तिलाओंको िर साल 3 गैस क्तसलेंडर मुफ़्तमक्तिलाओंको िर साल 3 गैस क्तसलेंडर मुफ़्त

‘हम राजनीति में 40% महिलाओं की हिस्सेदारी देंगे. यूपी में कामकाजी महिलाओं की 9.4% भागीदारी है. हम 20 लाख में से 8 लाख महिलाओं को सरकारी नौकरी देंगे.

आईए जानते हैं कांग्रेस के इस घोषणापत्र में क्या वादे किए गए हैं-

  1. सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति

  2. 50% तक महिलाओं को नौकरी देने वाले व्यवसायों को कर में छूट और सहायता

  3. पुरुष केंद्रित नौकरियों जैसे कि परिवहन विभाग में भी महिलाओं के लिए विशेष कोटा

  4. आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं को हर महिने रु 10,000/- मानदेय

  5. कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित छात्रावास बनेंगे

  6. 12वीं में लड़कियों को स्मार्ट फोन दिया जाएगा.

  7. पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी. हर थाने में महिला कांस्टेबल की तैनाती होगी.

  8. मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता, 40% कामों में आरक्षण

  9. राज्य में राशन की 50% दुकानों का प्रबंधन और संचालन महिलाओं द्वारा

  10. स्नातक में नामांकित प्रत्येक लड़की को स्कूटी मिलेगी.

  11. महिलाओं को हर साल 3 गैस सिलेंडर मुफ्त

  12. प्रत्येक बुजुर्ग और विधवा महिलाओं को 1000 रुपय की मासिक पेंशन

  13. कोई भी बीमारी,10 लाख तक का इलाज सरकारी

  14. गरीब परिवारों को मुफ्त इटंरनेट

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

0
Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×