ADVERTISEMENTREMOVE AD

International Women's Day: क्या आपको महिला दिवस के बारे में ये 15 रोचक तथ्य पता हैं?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है.

Updated
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है. इस खास दिन को लैंगिक समानता, समाज में महिलाओं की भूमिका, महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार, महिलाओं को समान अधिकार के क्षेत्र में जागरूकता पैदा करने के लिए मानाया जाता है. इसके अलावा यह दिन अधिकतर महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले प्रजनन (रिप्रोडक्टिव) संबंधी और अन्य कई मुद्दों के लिए भी विशेष महत्तव रखता है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

महिला दिवस 2024 की थीम क्या है?

हर साल महिला दिवस एक खास थीम के तहत मनाया जाता है. इस साल 2024 में महिला दिवस की थीम 'इंस्पायर इंक्लूजन' है, जिसका अर्थ होता है एक ऐसी दुनिया, जहां हर किसी को बराबर का हक और सम्मान मिले.

महिला दिवस के बारे में 15 रोचक तथ्य

हम सभी जानते हैं कि महिला दिवस, महिलाओं की समस्याओं पर जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है. जहां इस दिन महिलाओं को घर और कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव, महिलाओं के प्रजनन संबंधी मुद्दों, महिलाओं के यौन शोषण और कई अन्य महिला केंद्रित मुद्दों के बारे में बात की जाती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिला दिवस के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य हैं जिसे अभी भी कई लोग नहीं जानते होंगे. तो आईए जानते हुए इनसे जुड़े तथ्यों के बारे में.

1. पहली बार महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को संयुक्त राज्य अमेरिका में उन 15,000 महिलाओं की याद में मनाया गया था, जिन्होंने कठोर कामकाजी परिस्थितियों, अधिक काम के घंटों और कम वेतन के खिलाफ न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन किया था.

2. महिला अधिकारों की समर्थक और एक्टिविस्ट क्लारा जेटकिन सबसे पहले महिला दिवस को दुनिया भर में छुट्टी के रूप में मनाने का विचार लेकर आई थीं.

3. महिला दिवस के मौके पर कुछ लोग बैंगनी, हरे और सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं. बैंगनी रंग सम्मान और न्याय का प्रतीक है, हरा रंग आशावाद का और सफेद रंग पवित्रता का प्रतीक है. हालांकि रंगों के पीछे का मुख्य विचार अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि सोशल एंड पॉलिटिकल यूनियन (WSPU) ने 1908 में रंगों की अवधारणा बनाई थी.

0

4. रूस सहित कई देशों में महिला दिवस को नेशनल हॉलीडे के रूप में मनाया जाता है. राज्य परिषद की सिफारिश के अनुसार, चीन में बहुत सी महिलाओं को 8 मार्च को आधे दिन की छुट्टी मिलती है.

5. भारतीय संविधान में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी बराबर मौलिक अधिकार हैं. इसमें शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य सेवा का अधिकार, काम करने का अधिकार, राजनीति में भाग लेने का अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अधिकार शामिल हैं. आइए इस महिला दिवस पर हम भारत में महिलाओं के बुनियादी अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाएं.

6. सर्बिया, अल्बानिया, उज्बेकिस्तान और मैसेडोनिया जैसे कुछ देशों में, मां के रूप में महिलाओं के महत्व को दर्शाने के लिए महिला दिवस को मातृ दिवस के साथ जोड़ा गया है.

7. संयुक्त राज्य अमेरिका में मार्च को महिला इतिहास माह के रूप में भी मनाया जाता है.

8. इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन (ITU) की रिपोर्ट के अनुसार, 2023 तक केवल 65% महिलाएं इंटरनेट का उपयोग करती हैं, जबकि 70% पुरुष इंटरनेट का उपयोग करते हैं.

9. साल 2022 के जेंडर स्नैपशॉट रिपोर्ट के अनुसार, 51 देशों के एक रिसर्च से पता चलता है कि 38% महिलाओं ने व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन हिंसा का अनुभव किया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

10. विश्व आर्थिक मंच (WEF) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2050 तक 75% नौकरियां एसटीईएम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) क्षेत्रों से संबंधित होंगी. फिर भी आज, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में केवल 22% पदों पर महिलाएं काबिज हैं.

11. महिला दिवस का दूसरा नाम "महिला अधिकारों और अंतरराष्ट्रीय शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस" है.

12. 1975 में, संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अपनाया. और उन्होंने इस वर्ष को अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष भी घोषित किया.

13. 1917 में रूस में महिला दिवस मनाने से उन्हें देश में वोट देने का अधिकार मिल गया.

14. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 100 साल पहले बताई जाती है. पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 को मनाया गया था, जिसमें जर्मनी, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया और डेनमार्क से 1 मिलियन से अधिक लोगों ने भाग लिया था.

15. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, मर्लिन वोस सावंत नाम की महिला अब तक की सबसे अधिक आईक्यू वाली महिला है. उन्होंने 228 के अविश्वसनीय स्कोर के साथ रिकॉर्ड कायम किया है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

Published: 
सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×