ADVERTISEMENTREMOVE AD

शीजान की मां को तुनिशा का वॉइसमेल-"आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हो अम्मा"

Sheezan Khan की बहनों ने मुंबई में सोमवार को दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लिए वॉयस नोट बजाया.

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
ADVERTISEMENTREMOVE AD

दिवंगत अभिनेत्री तुनिशा शर्मा (Tunisha Sharma) ने अपने पूर्व प्रेमी और अली बाबा : दास्तान-ए-काबुल स्टार शीजान खान की मां कहकशां फैसी के लिए एक इमोशनल वॉइस नोट छोड़ा है।

वॉइस नोट के लहजे से भावनात्मक रूप से व्याकुल लग रहीं तुनिशा ने कहा था : आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं अम्मा, बहुत ज्यादा .. आप जानते भी नहीं हो, इसीलिए आपसे हर बात शेयर करने का मन करता है।

इसीलिए मेरे जहन में जो भी होगा, मैं आपको बताऊंगी.. मन करता है मेरे दिल में जो कुछ भी है, मैं आपसे सब कुछ शेयर कर करूं। लेकिन पता नहीं, मुझे खुद क्या हो रहा है, नहीं पता।

शीजान की बहनों ने मुंबई में सोमवार को दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के लिए वॉयस नोट बजाया।

20 वर्षीय अभिनेत्री ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने सह-कलाकार और पूर्व प्रेमी शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी।

तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद शीजान की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। उन्हें वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को पालघर जिले में गिरफ्तार किया था।

(क्विंट हिन्दी, हर मुद्दे पर बनता आपकी आवाज, करता है सवाल. आज ही मेंबर बनें और हमारी पत्रकारिता को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभाएं.)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×