ADVERTISEMENTREMOVE AD

NRC पर वरुण ग्रोवर का वीडियो- ‘’हम कागज नहीं दिखाएंगे’’

वीडियो में वरुण ने कहा है- तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

Published
भारत
1 min read
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (NRC) के खिलाफ देशभर में जारी प्रदर्शन के बीच कॉमेडियन और गीतकार वरुण ग्रोवर ने ट्विटर पर एक कविता का वीडियो शेयर किया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD
इस वीडियो में वह कहते हैं- हम कागज नहीं दिखाएंगे (इसके सबटाइटल में लिखा गया है- NRC के कागज, हम नहीं दिखाएंगे)
0

वीडियो में वरुण कहते हैं-

तानाशाह आके जाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे.

तुम आंसू गैस उछालोगे, तुम जहर की चाय उबालोगे

हम प्यार की शक्कर घोल के उसको, गट गट गट पी जाएंगे

हम कागज नहीं दिखाएंगे

इसके आगे वह कहते हैं-

ये देश ही अपना हासिल है, जहां राम प्रसाद भी बिस्मिल है

मिट्टी को कैसे बांटोगे, सबका ही खून तो शामिल है

तुम पुलिस से लठ्ठ पड़ा दोगे, तुम मेट्रो बंद करा दोगे

हम पैदल पैदल आएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

वीडियो में इसके आगे वरुण ने कहा है-

हम मंजी यहीं बिछाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

हम संविधान को बचाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

हम जन गण मन भी गाएंगे, हम कागज नहीं दिखाएंगे

तुम जात पात से बांटोगे, हम भात मांगते जाएंगे

हम कागज नहीं दिखाएंगे

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×