ADVERTISEMENTREMOVE AD

'राफेल फायर है फायर'- Rafael Nadal के Australian Open जीतने पर किसने क्या कहा?

इसके साथ ही राफेल नडाल दुनिया में सबसे अधिक 21 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं

Published
story-hero-img
i
छोटा
मध्यम
बड़ा
Hindi Female

राफेल नडाल(Rafael Nadal) ने रविवार, 30 जनवरी को मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open 2022) के फाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मेदवेदेव को 2-6, 6-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराकर अपना रिकॉर्ड 21वां ग्रैंड स्लैम जीता. इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. उनकी इस जीत पर उन्हें पूरी दुनिया से शुभकामनाएं मिल रही है. भारत से भी उन्हें खेल जगत की मशहूर हस्तियों ने जीत पर बधाई दी. चलिए देखते हैं किसने क्या कहा:

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रोजर फेडरर ने अपनी इंस्टग्राम स्टोरी में राफेल को टेग करते हुए लिखा क्या मैच था ! मेरे दोस्त और महान प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल को 21 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीतने वाले पहले व्यक्ति बनने पर हार्दिक बधाई. कुछ महीने पहले हम दोनों के बैसाखी पर होने का मजाक उड़ा रहे थे. अद्भुत. एक महान चैंपियन को कभी कम मत समझो.

इसके साथ ही राफेल नडाल दुनिया में सबसे अधिक 21 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं

भारतीय टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने ट्वीट कर लिखा - " अच्छा किया राफेल. रिकॉर्ड पर बधाई. आपको वहां पहुंचते देख बहुत खुशी हुई.आपके मुकाबले को उत्साह के साथ देखते हुए बहुत खुशी हुई."

0

भारतीय बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल ने ट्वीट कर लिखा - क्या मुकाबला था. ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने पर बधाई हो राफेल.

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी स्पीनर रविंद्र चंद्र अश्विन ने लिखा - राफेल नडाल से हमेशा की तरह ऐसी लगन दिखी. बधाई हो

वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेट बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर लिखा - 'राफेल फायर है फायर' क्या शानदार वापसी, क्या चैंपियन है

ADVERTISEMENTREMOVE AD

नडाल ने यह मैच जीतने के साथ ही अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया है. वे दुनिया के सबसे ज्यादा 21 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए है.

(हैलो दोस्तों! हमारे Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)

सत्ता से सच बोलने के लिए आप जैसे सहयोगियों की जरूरत होती है
मेंबर बनें
अधिक पढ़ें
×
×